7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर में बारिश का कहर, पॉश इलाकों में भरा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

-रेस्क्यू टीम उतरी मदद को, नाव से निकाला गया बारिश के पानी में फंसे लोगों को

less than 1 minute read
Google source verification
बारिश से हुए जलजमाव में फंसे लोगों को निकलती रेस्क्यू टीम

बारिश से हुए जलजमाव में फंसे लोगों को निकलती रेस्क्यू टीम

जबलपुर. मौसम का कहर ऐसा टूटा कि नगर की पॉश कालोनियां पानी-पानी हो गई। घरो में पानी घुस गया। जैसे-तैसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। ये हाल है मध्य प्रदेश के जबलपुर का। यहां के लोग काफी दिनों से गर्मी और उमस से परेशान थे, बारिश कब होगी इसका इंतजार था और जब बारिश हुई तो लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई।

आलम यह कि तिलहरी की चैतन्य सिटी और बिलहरी की पिंक सिटी में बाढ़ के हालात बन गए। तिलहरी स्थित चैतन्य सिटी और बिलहरी में राजुल एग्जाटिका में भी बाढ़ के हालात बन गए। चैतन्य सिटी में करीब 7 फीट पानी भर गया, जिसमें 10 से 12 घरों के 25 से 30 घरों में कैद हो गए। इसी तरह बिलहरी में राजुल एग्जाटिका पिंक सिटी में भी पानी भरने से 15 से 20 लोग फंस गए। सूचना मिलने पर पहुंची होमगार्ड की रेस्क्यू टीम ने प्लाटून कमांडर मनीष लोहट के नेतृत्व में रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।

करीब 4 इंच बारिश से शहर के अधिकतर क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। बारिश से शहर में जलप्लावन की स्थिति बन गई है। पानी भरने से लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया। वहीं तेज बारिश से शोभापुर फाटक के पास एक चटन धसक गई, जबकि अलग-अलग क्षेत्रों में तीन मकान धराशायी हो गए। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।