4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्ते शर्मसार: दो भाइयों ने नाबालिग बहन से दरिंदगी कर हत्या की, दादी से भी रेप

रिश्ते शर्मसार: दो भाइयों ने नाबालिग बहन से दरिंदगी कर हत्या की, दादी से भी रेप

2 min read
Google source verification
RAPE : महिला डॉक्टर से बलात्कार कर ब्लैकमेलिंग, इंजीनीयरिंग का छात्र गिरफ्तार

RAPE : महिला डॉक्टर से बलात्कार कर ब्लैकमेलिंग, इंजीनीयरिंग का छात्र गिरफ्तार

जबलपुर। नाबालिग चचेरी बहन से दरिंदगी कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। रिश्ते को शर्मसार करने वाली इस घटना में आरोपी दोनों सगे भाईयों ने दादी के साथ भी बलात्कार किया था।

रांझी थाना क्षेत्र का मामला: एक आरोपी गिरफ्तार

हद पार कर देने वाली यह घटना जबलपुर शहर के रांझी थाना क्षेत्र की है। वारदात 16 अगस्त की है पर इसका खुलासा पीड़ित किशोरी की मौत के बाद हुआ। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके दो चचेरे भाईयों ने 16 अगस्त को दरिंदगी की थी। गैंगरेप करने के बाद दोनों ने हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। जब बचाने के लिए दादी आई तो उस पर भी हमला कर बलात्कार किया। घायल किशोरी को तीन दिन तक घर पर ही रखा, हालत बिगडऩे पर 19 अगस्त को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया। जहां गंभीर चोट होने से 20 अगस्त को मौत हो गई। पीड़िता के परिजन मुंबई में रहते हैं, वे जब अगले दिन जबलपुर आए तो पूरी घटना का पता चला। पुलिस ने नए सिरे से जांच की तो गैंगरेप और हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों भाईयों के खिलाफ गैंगरेप, हत्या व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर 22 वर्षीय आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई से किशोरी को जबलपुर लाए थे
एएसपी प्रदीप शेन्डे ने बताया कि 21 वर्षीय युवक अपनी 65 वर्षीय दादी के साथ मुंबई निवासी चाचा के यहां गया था। जब वापस आने लगा तो चचेरी बहन को साथ लाने की जिद करने लगा। साथ दादी थी इसलिए परिवार राजी हो गया। फिर यहां लाकर उसने अपने दूसरे भाई के साथ मिलकर जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के सामने बयां किया बेटी का दर्द
मंगलवार को नाबालिग का पिता पुलिस अधिकरियों से मिलकर अपने भाई के बेटों की दरिंदगी का किस्सा सुनाया। उसने बताया कि उपचार के दौरान जब बेटी अस्पताल में भर्ती थी, तब उसने दोनों भाईयों की करतूत उसके सामने उजागर की थी। पुलिस ने 21 व 22 वर्षीय दोनों सगे भाईयों पर प्रकरण दर्ज किया। दादी के बयान लिए, तो दादी ने नाबालिग पोती के साथ गैंगरेप और खुद के साथ दुराचार की घटना की पुष्टि की। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों से अनुमति ली। जिसके बाद नाबालिग के दफन किए जा चुके शव को निकलवाया। उसका दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया।

Story Loader