
religious and spiritual beliefs
जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: रवि उस्मानी: 27, अयन : दक्षिणायण, ऋतु : हेमंत, मास : पौष, पक्ष : कृष्ण
तिथि - रिक्ता तिथि चतुर्दशी रात्रि 4.38 तक उपरांत पितर तिथि अमावस्या रहेगी। रिक्ता तिथि में मांगलिक कार्य शुभ नहीं माने जाते हैं, वहीं पितर तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य सम्पन्न नही किए जा सकते हैं। पितर तिथि के स्वामी भगवान श्री धर्मराज हैं, आज के दिन सूर्य की आराधना अत्यंत कल्याणकारी मानी जाती है।
योग- रात्रि 2.32 तक वृद्धि उपरांत ध्रुव योग रहेगा दोनों ही योग दैनिक कार्य हेतु उत्तम तथा शुभ माने जाते हैं।
विशिष्ट योग-रिक्ता तिथि तथा उपयोग का गणना सामान्य होने के कारण आज विशेष मांगलिक योग नहीं है।
करण- सूर्योदय काल विष्टि उपरांत शकुन तदनंतर चतुष्पाद करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।
नक्षत्र- तीक्ष्णदारूक संज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र ज्येष्ठा दोपहर 1.24 तक उपरांत मूलसंज्ञक नक्षत्र मूल रहेगा। ज्येष्ठा नक्षत्र गंड़ातमूलक नक्षत्र है, इस नक्षत्र में जन्मे जातक की नक्षत्र पुनरावृत्ति के दिन मूल शांति करवाना चाहिए, मूलशांति की विधि विधान से पूजन शांति के उपरांत जातक के जीवन में सुख शांति का संचरण होता है।
शुभ मुहूर्त -आज क्रय विक्रय, आभूषण निर्माण, आभूषणधारण, खनिज सम्पदा, चल अचल सम्पत्ति का कार्य, मित्र मिलन, सेवारम्भ जैसे कार्य हेतु आज का दिन शुभ तथा सुखद है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज प्रात: 7.30 से 10.30 लाभ, अमृत दोपहर 12.00 से 1.30 शुभ तथा रात्रि 9.00 से 10.30 लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा सुखद मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज: जयद योग के साथ मास शिवरात्रि का व्रत पर्व रहेगा, आज के दिन भगवान शिव की आराधना कल्याणकारी मानी जाती है।
चन्द्रमा : दोपहर 1.24 तक वृश्चिक राशि में उपरांत गुरु प्रधान राशि धनु राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के धनु राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 10.30.00 से 12.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्मे बालकों का नामाक्षर नो,या,यू,यि अक्षर से आरम्भ कर सकते हैं। ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि वृश्चिक होगी, दोपहर 1.24 के उपरांत जन्मे बालकों का जन्म नक्षत्र मूल रहेगा। मूल राशि के जातक प्राय: माता पिता के आज्ञाकारी, धार्मिक प्रवृत्ति वाले, परोपकारी, मिलनसार, प्रकृतिप्रेमी, कला क्षेत्र में रुचि रखने वाले तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में रुचि रखने वाले होते हैं।
Published on:
04 Jan 2019 09:33 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
