
recipe of peas kofta,latest recipe of peas kofta news in hindi,Recipe of delicious chili cheese,recipe of chili cheese,recipe of gajar halwa,
जबलपुर. सुबह-सुबह नाश्ते में चाय और समोसे का साथ लाजवाब लगता है। सिर्फ नाश्ता ही नहीं शाम के वक्त चटपटे स्नैक्स के रूप में भी समोसे का साथ हर किसी को लुभाता है। गली के नुक्कड़ से लेकर थ्री स्टार होटल्स में इसी पसंद कि कारण समोसे की कई वैरायटीज सर्व की जा रही है। समोसे का स्वाद जितना खाने में बेमिसाल है, उतना ही इसका इतिहास भी रोचक है। 10वीं सेंचुरी में भारतीय व्यापारियों द्वारा समोसे की शुरुआत की गई थी। शुरुआत में इसमें काफी सब्जियां स्टफ्ट की जाती थी, लेकिन धीरे-धीेरे इसमें एक्सपेरिमेंट होकर आलू की स्टफिंग होना शुरू हो गई।
बारिश में बढ़ जाती है खपत
शहर में बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा लोग चटपटे व्यंजनों को खाने के शौकीन होते हैं। इसमें झटपट स्नैक्स के रूप में समोसे खाना पसंद करते हैं। गली के नुक्कड़ और छोटी-छोटी होटल्स में सिकने वाले गरमागरम समासे हर किसी की जुबां ललचाने का काम करते हैं। ऐसे में सीजन को इनकी डिमांड भी तेजी से बढ़ जाती है।
टेस्ट में हो रहा इनोवेशन भी
- नूडल्स समोसे
- मशरूम समोसे
- पनीर समोसे
- चीज समोसे
- मिक्स वैज समोसे
कॉलेज कैंटीन में फेमस
शहर के कॉलेजों में सबसे ज्यादा कैंटीन में स्टूडेंट्स की पसंद समोसे ही होते हैं। लंच का वक्त हो या फिर फ्रेंड्स के साथ कैंटीन में टाइम बिताना। इस बीच एक प्लेट समोसे का ऑर्डर हो ही जाता है। इतना ही नहीं छोटी-बड़ी ट्रीट के लिए भी संस्कारधानीवासियों को समोसे का स्वाद लुभाता है।
Published on:
06 Sept 2019 09:39 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
