
School children
जबलपुर. मम्मी पापा सारे काम छोड़ दो...आज वोटिंग का दिन है, सबसे पहले वोट दो...फ्यूचर के लिए मस्ट, टुडे वोटिंग फस्ट...र्जैसे नारे लगाते हुए सैकड़ों बच्चे सडक़ पर निकले, तो लोग देखते रह गए। स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरुकता के लिए रैली निकाली। वे कई तरह के स्लोगन लिखे बैनर व पोस्टर लिए हुए थे। इनमें मतदान की महत्ता, लोगों से वोट करने की अपील आदि लिखा था।
यहां निकली रैली
पत्रिका लोकतंत्र का उत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को दमोहनाका गोपाल बाग स्थित आदित्य कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। स्कूल परिसर में बच्चों को सम्बोधित करते हुए अध्यापकों ने लोकतंत्र की मजबूती में मतदान का महत्व बताया। इसके बाद कतारबद्ध होकर बच्चे क्षेत्र भ्रमण पर निकले। वोट की अपील करते हुए वे राहगीरों को रुक-रुककर प्रेरित भी करते रहे। उन्हें मतदान के लिए समय निकालने की बात कही।
रैली में शामिल बच्चों ने कहा कि वे घर के बड़े-बुजुर्गों व आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही लोगों को अच्छे प्रत्याशी को चुनने में मदद भी करेंगे। ताकि, वह जनता के मुद्दों को प्रमुखता के साथ उचित मंचों पर रख सके। समस्याओं के समाधान निकालने में जो जनता का सहयोग करे, ऐसे लोगों को चुनकर भेजने के लिए कहेंगे। रैली में डायरेक्टर दिव्या बाजपेयी, प्राचार्य अरुणा सिंह, अनुपमा मिश्रा, सबिहा फातिमा अंसारी, तैयबा अंजुम निधि मुदगल, अंकित बड़ेरिया, रिषी राज पाठक, डॉ. हेमा तिवारी, गीतांजलि खडक़ा, प्रज्जवल गुप्ता, अजीत पटेल, चेतन सिंह राजपूत, चंचल कुशवाहा का विशेष सहयोग रहा।
Published on:
04 Nov 2023 11:53 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
