4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगली जानवरों के लिए बनाया स्पेशल रास्ता, नवाचार से बचेगी वन्य जीवों की जिंदगी

जंगली जानवरों के लिए बनाया स्पेशल रास्ता, नवाचार से बचेगी वन्य जीवों की जिंदगी

2 min read
Google source verification
underpass in mp

Dumna Nature park

जबलपुर। आवश्यकता अविष्कार की जननी है। ये बात हर उस जगह साबित होती है, जहां किन्हीं दो चीजों में सामंजस्य बैठाने और समस्याओं का समाधान करना होता है। कुछ ऐसा ही जबलपुर में होने जा रहा है। जिसकी शुरुआत भी हो चुकी है। शहर से लगे डुमना नेचर पार्क रोड में आए दिन वाहनों की चपेट में आने से जंगली जीव काल के गाल में असमय समा रहे थे, उन्हें बचाने के उद्देश्य से विश्वस्तरीय प्रयास किया जा रहा है। जिससे इंसान और जानवर दोनों एक दूसरे के रास्ते में नहीं आएंगे। इससे न केवल भिड़ंत होने से बचेगी, बल्कि दोनों की जान भी सुरक्षित रहेगी। जी हां...वन्य जीवों के लिए यहां स्पेशल रोड तैयार कर दी गई है। जिससे होकर वन्य जीव सडक़ के आरपार बिना किसी रुकावट के हो सकेंगे।

10 किमी लम्बी फोर लेन का किया जा रहा निर्माण
डुमना फोर लेन में वन्य जीवों के लिए अब अलग रास्ता, वाहनों की बाधा दूर
ऊपर से वाहन नीचे से वन्य जीव निकलेंगे
निर्माणाधीन फोरलेन सड़क 7-7 मीटर चौड़ी होगी। जिसके बीच में सेंट्रल डिवाइडर होगा। अंडर पास के ऊपरी हिस्से से वाहन निकलेंगे जबकि निचले हिस्से से वन्य प्राणियों की आवाजाही होगी। अंडरपास के दोनों किनारे पर साउंड बैरियर और लाइट अवरोधक लगाने की योजना है। इससे वाहनों की आवाजाही के चलते रोशनी, तेज आवाज से वन्य जीवों को परेशानी न हो। पांच अंडर पास के अलावा करीब 6 अंडर पास का और निर्माण किया जाएगा।

10 किमी बन रही फोरलेन
जानकारों के अनुसार यूनिवर्सिटी रोड से डुमना एयरपोर्ट तक वीआईपी रोड को फोर लेन में तब्दील किया जा रहा है। 10 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण करीब 60 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इस सड़क के लिए 11 अंडरपास प्रस्तावित किए गए हैं। इन्हें 10 फीट लंबे एवं 20 फीट चौड़े बनाए जा रहे हैं। अंडर पास के नीचे से आसानी से छोटे बड़े जानवर अकेले अथवा झुंड के साथ आ जा सकें इस बात का प्रावधान रखा गया है। जून तक इसका निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।

डिफेंस से अनुमति नहीं मिलने से रुका काम
फोर लेन निर्माण में करीब तीन किलोमीटर का हिस्सा रक्षा भूमि के अधीन आ रहा है। जिसके कारण यहां फोरलेन का काम शुरू नहीं हो सका है। शासन स्तर पर पत्राचार के बाद सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। अनुमति आने का इंतजार है।

तैयार हुए 5 अंडर पास
फोरलेन सड़क निर्माण में वन्य जीवों की सुरक्षा को देखते हुए पांच अंडर पास बनकर तैयार किए जा चुके हैं। कुछ भूमि पर डिफेंस से अनुमति आनी शेष है। जल्द ही इस क्षेत्र में काम शुरू होगा।
- शिवेंद्र सिंह, कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी

Story Loader