3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG: यहां सेक्स के लिए आती थीं कॉलेज की लड़कियां

महिला कराती थी देह व्यापार, पुलिस ने पकड़ा, पुलिस को देखकर भाग निकला एक जोड़ा, कमरे में मिली आपत्तिजनक सामग्री

2 min read
Google source verification

image

awkash garg

Jul 21, 2016

Sex Racket jabalpur

Sex Racket jabalpur

जबलपुर।
गढ़ा थाना क्षेत्र, शक्तिनगर के पॉश इलाके में बने एक दो मंजिला मकान में गंदा धंधा चल रहा था। चंद पैसों की खातिर कॉलेज की लड़कियां भी यहां देह व्यापार करने आती थीं। संदेह पर पुलिस ने छापा मारा तो पूरा राज सामने आ गया।



दरवाजा खटकाया तो...

गढ़ा पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना मिली कि शक्ति नगर स्थित दो मंजिला मकान में कुछ लड़के लड़कियां देर रात आते जाते हैं। इनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। सूचना पर मकान में पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने जैसे ही दरवाजा खटकाया तो पूरा मामला साफ हो गया। कमरे में पहले एक महिला व 22 साल की लड़की मिली। आसपास अश्लील व आपत्तिजनक किताबें व सीडी भी रखी हुई थीं। आपत्तिजनक सामग्री जब्त कर ली गई है।



कमरे में था एक जोड़ा

पुलिस के अनुसार दबिश के दौरान एक कमरे में युवक व युवती आपत्तिजनक हालत में दिखे। पुलिस ने उन्हें पकडऩे की कोशिश की, लेकिन महिला व लड़की ने विवाद शुरू कर दिया। पुलिस कमरे में पहुंच पाती, तब तक युवती व युवक कपड़े पहनकर भाग निकले। जो लड़का भागा है उसका नाम फरहान बताया गया है। लड़की का नाम भी पुलिस ने पता लगा लिया है।



कॉलेज की हैं छात्राएं

पुलिस के अनुसार पकड़ी युवतियां मंडला व शहपुरा की रहने वाली हैं, जो यहां किराए से रहकर कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि खर्चा पूरा करने के लिए वे देह व्यापार के धंधे में उतर आई थीं। पकड़ी गई महिला सलमा (बदला हुआ नाम) ने उन्हें बहला फुसलाकर इस दलदल में धकेल दिया था। बताया गया है कि छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर व मध्यम आय वर्गीय परिवारों से हैं।



ऐसे पुख्ता हुआ शक

पुलिस के अनुसार जब दबिश दी गई उसी समय एक युवक और युवती बाइक से इस मकान में पहुंचे थे। मकान के बाहर कुछ और भी गाडिय़ां खड़ी थीं। महिला ने यहां 8 हजार रुपए महीने की दर पर मकान किराए से लिया था और वह बाहर वाले कमरे में बैठी थी। वह आने-जाने वाले लोगो ंपर नजर रखती थी, ताकि सभी को सावधान कर सके।



सभी को भेजा जेल

पुलिस ने देह व्यापार के संचालन के आरोप में गिरफ्तार महिला व छात्राओं को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मौके से भागे युवक व युवती की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader