4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vivah Muhurat 2022: शादी विवाह के श्रेष्ठ मुहूर्त, मिलेगी मनचाही दुल्हन, सबकी पसंद का होगा दामाद

शादी विवाह के श्रेष्ठ मुहूर्त, मिलेगी मनचाही दुल्हन, सबकी पसंद का होगा दामाद

2 min read
Google source verification
wedding.jpg

shadi vivah muhurat 2022

जबलपुर। मांगलिक कार्यों पर लगा अल्पविराम अब खत्म हो गया है। इस माह एक बार फिर से शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी। घरों में कहीं दुल्हन आएगी तो कहीं दामाद बेटी को ब्याह कर ले जाएगा। शादी विवाह की खरीदी भी जोरों पर चल रही है। मंगल भवनों, होटलों की बुकिंग पहले ही हो चुकी है। शादी का न्यौता देने पसंदीदा कार्ड खरीदे व प्रिंट कराए जा रहे हैं। शहर में बड़ी संख्या में शुरुआती मुहूर्तों में विवाह सम्पन्न होने हैं। पुरोहितों के अनुसार इस माह श्रेष्ठ मुहूर्त बन रहे हैं जो नवयुगल के दाम्पत्य जीवन को खुशहाल रखेंगे।

मांगलिक कार्य
इस वर्ष तीन माह ऐसे जिनमें विवाह के नहीं हैं मुहूर्त
फिर बजने लगीं शहनाइयां, फरवरी में 11 विवाह मुहूर्त

हिन्दू धर्म में मांगलिक कार्यों खासतौर पर विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में शादी की बात होती है तो सबसे पहले शुभ मुहूर्त पर ही विचार किया जाता है। वर्ष 2021 की अपेक्षा इस वर्ष साल भर में 71 विवाह मुहूर्त हैं। जनवरी से दिसंबर तक नौ महीने खूब शहनाइयां बजेंगी। सिर्फ तीन महीने ऐसे हैं, जिसमें शादी का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। पौष माह में बंद हुए विवाह कार्य मकर संक्रांति के बाद से फिर आरम्भ हो गए हैं। फरवरी में 11 दिन विवाह मुहूर्त हैं।

इस साल कुल 71 शुभ मुहूर्त
पं. दुबे के अनुसार इस वर्ष 71 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। जनवरी में 4, फरवरी में 11, मार्च में 2, अप्रैल में 11, मई में 15, जून में 12, जुलाई में 5 विवाह मुहूर्त हैं। नवम्बर में देवोत्थानी एकादशी से पुन: मांगलिक कार्य आरम्भ होंगे। नवम्बर में 4 व दिसम्बर में 7 विवाह मुहूर्त हैं। पं. सौरभ दुबे ने बताया कि नए साल 2022 में तीन महीने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में चातुर्मास के कारण एक भी विवाह मुहूर्त नहीं रहेगा। देवशयनी एकादशी से देवोत्थानी एकादशी के बीच विवाह नही हो सकेंगे।