
sharad purnima,sharad purnima festival,Aaj ka panchang,
शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: सफर तारीख 13, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : शरद, मास : आश्विन, पक्ष : शुक्ल।
तिथि - रात्रि 1.17 तक पूर्णा तिथि पूर्णिमा उपरांत नंदा तिथि प्रतिपदा रहेगी। पूर्णा तिथि सभी प्रकार के मांगलिक कार्य शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है। इस तिथि में राजकीय कार्य, विवाह, कलारंभ, वास्तु, गृह प्रवेश, जलाशयारंभ, विग्रहकार्य, आभूषण निर्माण जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं। वहीं नंदा तिथि मांगलिक कार्य हेतु शुभ एवं मंगलकारी मानी जाती है।
योग - रात्रि 6.11 तक व्याघात उपरांत हर्षण योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक योग शुभ तथा मंगलकारी रहेंगे।
विशिष्ट योग - आज पूर्णा तिथि पूर्णिमा में पत्र लेखन, मित्र मिलन, सेवारंभ वाणिज्य व्यापार से जुड़े कार्य शुभ रहेंगे।
करण - सूर्योदय काल से विष्टि उपरांत वव तदंतर वणिजकरण का प्रवेश होगा। करण गणना सामान्य है।
नक्षत्र - धु्रवसंज्ञक अधोमुख नक्षत्र उतरा भाद्रपद प्रात: 8.20 तक उपरांत मृदुसंज्ञक तिर्यडमुख नक्षत्र रेवती रहेगा। रेवती नक्षत्र सभी प्रकार के मंागलिक कार्य हेतु शुभ तथा मंगलकारी माना जाता है। इस नक्षत्र में यात्रा, प्रतिष्ठा, कारीगरी, वास्तु पूजन, पुष्टता, आभूषण निर्माण, अलंकार तथा विद्या संगीत से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त - आज गर्भाधान, अन्नप्रासन, नामकरण, वाद्यकलारंभ, विपणि व्यापार, क्रय-विक्रय, पौधरोपण, आवेदन पत्र लेखन, वास्तु पूजन जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज प्रात: 9.00 से 12.00 लाभ तथा अमृत दोपहर 1.30 से 3.00 शुभ तथा रात्रि 6.00 से 9.00 शुभ तथा अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव आज - स्नान दान पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा तथा महर्षि बाल्मीक जयंती का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।
चंद्रमा - दिवस रात्रि पर्यंत तक गुरु प्रधान राशि मीन राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन - सूर्य के कन्याा राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का चित्रा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल - आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथासंभव टालना हितकर है। चंद्रमा का वास उत्तर दिशा में है। सन्मुख एवं दाहिना चंद्रमा शुभ माना जाता है। राहुकाल: शाम 4.30.00 बजे से 6.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित।)
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्मे बालकों का नामाक्षर दे, दो, चा, ची अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। रेवती नक्षत्र में जन्मे वालकों की राशि मीन होगी। राशि स्वामी गुरु तथा सुवर्णपाद पाया में जन्म माना जाएगा। मीन राशि के जातक प्राय: बुद्धिमान, उत्साही, जलयात्रा प्रेमी, न्यायप्रिय, चंचल, मितव्ययी, मिलनसार,आकर्षक समानतावादी, निपुण, साहसी, लोकप्रिय तथा परोपकारी और शिक्षा क्षेत्र में सफल होते हैं
Published on:
13 Oct 2019 08:08 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
