
somnath jabalpur express
जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा पश्चिम रेलवे, भावनगर मंडल के सोमनाथ स्टेशन पर री-डेवलपमेंट का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते कुछ गाडिय़ों को आंशिक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। वहीं सोमनाथ एक्सप्रेस को जबलपुर-वेरावल के बीच चलाया जाएगा।
पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर-सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस भी आंशिक निरस्त होने वाली गाडिय़ों में शामिल है। 31 अगस्त से अगली सूचना तक अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 11464 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस तथा 2 सितंबर से अगली सूचना तक वेरावल से चलने वाली गाड़ी संख्या 11466 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस वेरावल स्टेशन पर समाप्त होगी।
नर्मदा एवं अमरकंटक में अतिरिक्त कोच
रेल प्रशासन ने यात्री दबाव को देखते हुए नर्मदा एक्सप्रेस एवं अमरकंटक एक्सप्रेस में एक एक शयनयान श्रेणी में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस तथा दुर्ग-भोपाल-दुर्ग एक्सप्रेस में अस्थाई तौर पर लगाये जा रहे एक-एक शयनयान श्रेणी कोच की अवधि बढ़ाई गई है। यह कोच बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में एक सितंबर से 30 सितंबर तक तथा इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में 3 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अस्थाई तौर पर जोड़ा जाएगा। इससे वेटिंग कम होगी।
Published on:
26 Aug 2022 02:28 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
