1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव की तैयारी… ईवीएम और वीवीपैट में हो रहा ये खास बदलाव

ईवीएम और वीवीपैट में हो रहा खास बदलाव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Prem Shankar Tiwari

•

Updated: 3 Feb 2019, 5:30 PM IST

युवक ने EVM लाइव हैकिंग का किया दावा, बोले- 2014 के चुनाव में हुई थी धांधली, EC ने किया खंडन

ईवीएम और वीवीपैट में हो रहा खास बदलाव

जबलपुर। राजनीतिक दलों ने लोकसभा चुनावों की तैयारी कर दी है। इसकी आहट आम बजट में भी सुनाई दे चुकी है। राजनीतिक पार्टियोंं ने मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। इधर प्रशासन ने भी अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत एमएलबी स्कूल में बने स्ट्रॉन्ग रूम में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट से पुराने डाटा को साफ (डिलीट) करने का काम तेज हो गया है। इन मशीनों को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार किया जा रहा है। भारत इलेक्ट्रिक लिमिटेड के करीब एक दर्जन इंजीनियर इस काम को अंजाम दे रहे हैं। अब तक करीब 120 सेट मशीन से सील, पुराना पेपर और बैटरी जैसी दूसरी युक्तियों को बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार से अतिरिक्त इंजीनियर आएंगे।

चुनाव में होगा इस्तेमाल
विधानसभा चुनाव में जिले के 2128 मतदान केन्द्रों में उपयोग में लाई गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) और वीवीपैट को अब लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल किया जाएगा। फस्र्ट लेबल चैकिंग (एफएलसी) के माध्यम से इनमें पुराने डाटा को कम्प्यूटर के जरिए अलग किया जा रहा है। इसी तरह इनमें लगी सील को भी अलग किया जा रहा है। दो दिनों की प्रक्रिया में एक सैकड़ा से ज्यादा मशीनों पर काम पूरा किया जा चुका है।

वीडियो रिकॉर्डिंग
एफएलसी की प्रक्रिया में भी सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। यहां पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती पूर्व की तरह है। इसी तरह सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी जिला निर्वाचन कार्यालय करवा रहा है। इस काम में निर्वाचन कार्यालय ने अमला भी तैनात किया है। ईवीएम के नोडल अधिकारी इंजीनियर शिवेन्द्र सिंह ने बताया कि एफएलसी की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। बीईएल के इंजीनियर ईवीएम और वीवीपैट से डाटा को निरस्त करने की कार्रवाई कर रहे हैं।