scriptब्रिटिश लैंग्वेज में परफेक्ट होंगे इस शहर के स्टूडेेंट्स, ये यूनिवर्सिटी कर रही मदद | Students will be perfect in British language | Patrika News
जबलपुर

ब्रिटिश लैंग्वेज में परफेक्ट होंगे इस शहर के स्टूडेेंट्स, ये यूनिवर्सिटी कर रही मदद

दो गवर्मेंट कॉलेजों में मास्टर ट्रेनर दे रहे प्रशिक्षण

जबलपुरOct 19, 2019 / 06:48 pm

reetesh pyasi

college student

college student

जबलपुर। शहर के छात्र-छात्राओं को लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के सहयोग से अंग्रेजी में परफेक्ट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। करीब दो माह पहले चयन के बाद छात्र-छात्राओं को धाराप्रवाह और कैम्ब्रिज विवि के मानकों के तहत अंग्रेजी बोलना-पढऩा सिखाया जा रहा है। शासकीय मानकुंवर बाई महिला महाविद्यालय एवं शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में कक्षाएं लग रही हैं। एक्सपर्ट मास्टर ट्रेनर आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षण दे रहे हैं।
ऑनलाइन होगी परीक्षा
कोर्स पूरा करने के बाद छात्र-ऑनलाइन परीक्षा होगी। सफल छात्र-छात्राओं को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जो सभी जगह मान्य होंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों को मल्टीनेशनल कम्पनियों में इंटरव्यू के दौरान अंग्रेजी में पारंगत करना है। कैम्ब्रिज असिस्मेंट इंग्लिश ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत शासकीय मानकुंवर बाई महिला कॉलेज से को-आर्डिनेटर डॉ. अर्चना सिंह के साथ डॉ. ऊषा कैली, डॉ. मधुबाला शर्मा, डॉ. सीमा डिकाटे और शासकीय महाकोशल कॉलेज से को-आर्डिनेटर डॉ. प्रतिभा कुमार, डॉ. आभा पांडे, डॉ. नीलू रघुवंशी, डॉ. समता नायडू, डॉ. स्मिता वेलवंशी आवश्यक जानकारी दे रहे हैं।
अंग्रेजी भाषा में छात्र-छात्राओं को परफेक्ट बनाने के लिए कैम्ब्रिज विवि लंदन के सहयोग से कक्षाओं की शुरुआत कर दी गई है। रोजाना दो घंटे की क्लास हम ले रहे हैं।
डॉ. प्रतिभा कुमार, को-आर्डिनेटर, शा. महाकोशल कॉलेज

कैम्ब्रिज अंग्रेजी सिखाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार से जोडऩा है। प्रदेश के छात्र कमजोर अंग्रेजी के चलते इंटरव्यू में कम्पनी में चयनित नहीं हो पाते।
डॉ. अर्चना सिंह, को-आर्डिनेटर मानकुंवर बाई कॉलेज

Home / Jabalpur / ब्रिटिश लैंग्वेज में परफेक्ट होंगे इस शहर के स्टूडेेंट्स, ये यूनिवर्सिटी कर रही मदद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो