9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जालसाज ने महिला को कॉल कर बोला मैं कलेक्टर बोल रहा हूं

-लॉटरी लगने का झांसा सुनाकर 6500 रुपए ठगे, जीएसटी के नाम पर और मांग रहा था रुपए
less than 1 minute read
Google source verification
 fraudster arrested

fraudster arrested

जबलपुर। अधारताल निवासी एक महिला को जालसाज ने इनाम मिलने का झांसा देकर 6500 रुपए ऐंठ लिए। जीएसटी के नाम पर 16 हजार 800 रुपए और मांग रहा था। महिला ने पैसे देने में विवशता व्यक्त की तो उसने खुद का परिचय कलेक्टर जबलपुर के तौर पर देते हुए कार्रवाई का धौंस देने लगा। महिला कलेक्ट्रेट पहुंची इसके बाद उसे ओमती थाने में भेजा गया। पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए सायबर सेल को प्रकरण दिया है।
जानकारी के अनुसार महाराजपुर अधारताल निवासी रेखा पटेल ने शिकायत कर बताया कि उसके पास दोपहर में एक लॉटरी लगने का कॉल आया था। लाखों की लॉटरी के एवज में उसने 6500 रुपए जमा कराए। इसके बाद जीएसटी के नाम पर उसने और पैसे जमा करने के लिए कहा। मना करने पर धमकाने लगा कि वह कलेक्टर जबलपुर बोल रहा है। पैसे जमा नहीं किया तो कार्रवाई करा दूंगा। महिला डरी-सहमी कलेक्ट्रेट पहुंची। वहां से उसे ओमती थाना भेजा गया। टीआई ओमती ने बताया कि प्रकरण जांच में लिया गया है। सायबर सेल से जालसाज का नम्बर ट्रेस करने में मदद मांगी है।