4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video story: जबलपुर में दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पूरे इलाके में दहशत

जबलपुर में दो सगे भाइयों की कुल्हाडी मारकर हत्या, पूरे इलाके में दहशत - देखें वीडियो

2 min read
Google source verification
murder_1.jpg

जबलपुर में दो सगे भाइयों की कुल्हाडी मारकर हत्या, पूरे इलाके में दहशत - देखें वीडियो

जबलपुर। थाना ग्वारीघाट में मंगलवार रात को दो सगे भाइयों की नृशंस हत्या कर दी गई है। दुर्गानगर नया रेल्वे स्टेशन के सामने झगड़ा होने की सूचना पर पहुची पुलिस को ज्ञात हुआ कि घायलों केा मेडिकल कालेज ले जाया गया है। मेडीकल काॅलेज पहुंची पुलिस को पुष्पा ठाकुर उम्र 26 वर्ष निवासी दुर्गानगर नया रेल्वे स्टेशन के सामने ग्वारीघाट ने बताया कि उसके पति भूरा उर्फ प्रकाश ठाकुर एवं जेठ रोशन ठाकुर की पुरानी रंजिश दीपक झारिया, आकाश झारिया, एव मोहित गुप्ता से चल रही है। लगभग 1 माह पहले भी उक्त लेाग ने घर में आकर पथराव किये थे एवं वाहन तोड़ दिये थे। मां लता ठाकुर को एवं उसे चोटें लगी थी जिसकी रिपोर्ट थाने पर की थी।

मंगलवार रात को उसके पति भूरा उर्फ प्रकाश ठाकुर तथा जेठ रोशन ठाकुर दोपहर लगभग 2-30 बजे डियूटी से घर खाना खाने आये थे फिर वापस डियूटी पर चले गये। रात लगभग 12 बजे तक घर नही पहुंचे तो उसने संजू तिवारी की पत्नी केा फोन लगाकर पूछी तो संजू तिवारी की पत्नी ने बताया कि भूरा ठाकुर एवं रोशन रात लगभग 11 बजे के बाद घर के लिये निकल गये हैं।

सास लता ठाकुर, ससुर प्रेमप्रसाद ठाकुर तीनों लोग पता करने के लिये घर से निकले, घर से थोड़ी दूर पहुंचे तो लड़ाई झगड़ा की आवाज सुनाई दी, जाकर देखा कि दुर्गानगर में सुनील श्रीवास के घर के सामने उसके पति भूरा उर्फ प्रकाश ठाकुर एवं जेठ रोशन ठाकुर को दीपक झारिया, आकाश झारिया, अजय झारिया तथा मोहित गुप्ता कुल्हाड़ी लाठी एवं पत्थरों से मारपीट कर रहे थे। दोनों नीचे जमीन पर पड़े थे। मोहित गुप्ता हाथ मे कुल्हाड़ी लिये था दीपक झारिया एवं आकाश झारिया लाठी, अजय झारिया पत्थर लिये थे। मारने के बाद सभी आरोपी भाग गए।

पति भूरा ठाकुर के सिर मे पीछे तरफ सिर केे ऊपर, तथा रोशन ठाकुर के माथे के ऊपर, सिर में बायें कान के पीछे कान के नीचे तथा गले में काफी गहरी गंभीर चोटें थीं। काफी खून बह रहा था दोनो बोल नहीं रहे थे। जैसे तैसे दोनों को मेडीकल काॅलेज जबलपुर ले जाया गया। डाक्टर ने चैक करके उसके पति भूरा उर्फ प्रकाश ठाकुर उम्र 32 वर्ष एवं जेठ रोशन ठाकुर उम्र 35 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 341, 302, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Story Loader