
Unique wedding in jabalpur
जबलपुर। ये अनोखी शादी थी। घराती की भूमिका में पुलिस वाले थे। यहां तक कि युवती की मां की भूमिका में टीआई माढ़ोताल रीना पांडे थीं। पांच वर्ष से लिव-इन में रहने वाली युवती पहुंची तो थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने, लेकिन टीआई की सूझबूझ और लडक़े के घरवालों से बात कर सुखद रास्ता निकाला। युवती भी युवक से शादी करना चाहती थी। फिर क्या था दोनों के गिले-शिकवे दूर कराया। थाना परिसर से सटे मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन दोनों की धूमधाम से शादी करा दी गई।
टीआई की पहल की चहुंओर हो रही सराहना-
टीआई रीना पांडे ने बताया कि शुक्रवार को 24 वर्षीय रीवा महगवां निवासी ज्योति थाने पहुंची और बताया कि वह पांच वर्ष से माढ़ोताल निवासी ऋषभ के साथ लिव-इन में रह रही है। बावजूद वह शादी के लिए तैयार नहीं हो रहा है। पुलिस ने युवती को घर भेजने की बात कही, तो वह तैयार नहीं हुई। बोली कि वह पांच साल आगे निकल चुकी है। अब नहीं लौट सकती है। युवती जहां रह रही थी। वो मकान मालकिन भी उसे अब आगे रखने के लिए तैयार नहीं थी।
शादी में शामिल हुआ पूरा थाना-
इसके बाद टीआई ने ऋषभ और उसके घरवालों से बात की। कानूनी पहलू समझाया। युवती सिलाई-कढ़ाई में पारंगत है। इसके बाद ऋषभ और उसके घरवाले तैयार हो गए। शनिवार को नवरात्र के पहले दिन थाना परिसर से सटे मंदिर को फूलों से सजाया गया और दोनों का गंधर्व विवाह कराया गया। इस शादी में पूरे थाने का स्टाफ शामिल हुआ। पूरे क्षेत्र में इस अनोखी शादी की चर्चा होती रही।
Published on:
17 Oct 2020, 11:17 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.