3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VFJ news : सीआरपीएफ की मांग पर वीएफजे ने बनाया नया सुरंगरोधी वाहन

एमपीवी को पहले साधारण मौसम में परखा गया। अब ऋणात्मक तापमान में भी परखा जा रहा है। बताया गया कि हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर भी इसका रोड ट्रायल होगा।

2 min read
Google source verification
VFJ  news : सीआरपीएफ की मांग पर वीएफजे ने बनाया नया सुरंगरोधी वाहन

Vehicle Factory Jabalpur

जबलपुर। वीकल फैक्ट्री जबलपुर (वीएफजे) ने पहली बार 6 गुना 6 एमपीवी (सुरंग रोधी वाहन ) तैयार किया है। हैवी इंजन और सैनिकों की सुरक्षा सम्बंधी कई खूबियों वाले इस वाहन का प्रोटोटाइप बनाकर रोड ट्रायल किया जा रहा है।

वीएफजे के टेस्टिंग ट्रैक पर इसका कई दौर का परीक्षण हो चुका है। खास बात यह है कि सीआरपीएफ का अमला भी हर वक्त ट्रायल में शामिल रहा। इससे वाहन की खूबियां और कमियां ढूंढऩे में भी मदद मिल रही है। जबलपुर के अलावा वाहन को अमरकंटक रोड, कटनी, शहडोल जैसी जगहों पर ले जाया गया। सभी जगहों पर एक हजार किमी तक वाहन को दौड़ाकर इंजन और अन्य क्षमताएं परखी गईं। रोड ट्रायल के बाद गोलीबारी और बारूद के विस्फोट में भी इसका ट्रायल होगा। एमपीवी को पहले साधारण मौसम में परखा गया। अब ऋणात्मक तापमान में भी परखा जा रहा है। बताया गया कि हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर भी इसका रोड ट्रायल होगा।

ये हैं खूबियां
सुरंगरोधी वाहन वीएफजे के मुख्य उत्पादों में शामिल है। यह काफी मात्रा वाली बारूदी सुरंगों के विस्फोट में सैनिकों को सुरक्षित रखता है। इसकी पूरी संरचना मोटाई वाली आर्मर्ड शीट से तैयार की जाती है। बुलेट प्रूफ कांच होते हैं। इसके टायरों पर भी दुश्मन की गोलीबारी का कोई असर नहीं होता। जवाबी हमले के लिए इसमें फायर पोर्ट लगाए गए हैं। इसका अपग्रेड वर्जन मॉडीफाइड एमपीवी भी बनाया गया है।

क्या है सिक्स गुना सिक्स
अभी तक वीएफजे फोर गुना फोर वाहन बना रहा था। इसकी खूबी यह है कि किसी भी दुर्गम या दलदली जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। चारों पहिए घूम सकते हैं। सिक्स गुना सिक्स में छह पहिए होने से इसका संचालन और बेहतर होगा। इसलिए इसमें हैवी इंजन लगाया गया है। 10 से अधिक सैनिकों की क्षमता वाले इस वाहन में वर्तमान जरूरतों के हिसाब से तकनीकी बदलाव किए गए हैं।

Story Loader