scriptसुबह 7 बजे से शुरु होगा पहले चरण का मतदान, स्ट्रांग रूम से चुनाव सामग्री रवाना, जानें पूरी तैयारी | Voting for the first phase will start from 7 am election material will be sent from the strong room know the complete preparations | Patrika News
जबलपुर

सुबह 7 बजे से शुरु होगा पहले चरण का मतदान, स्ट्रांग रूम से चुनाव सामग्री रवाना, जानें पूरी तैयारी

मध्य प्रदेश की कुल 6 लोकसभा सूटों पर शुक्रवार 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होने वाला है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरु होकर साम 5 बजे तक चलेगा।

जबलपुरApr 18, 2024 / 10:36 am

Faiz

mp voting prepration
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मध्य प्रदेश में शुक्रवार 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होने जा रहा है। सुबह 7 बजे से शुरु होने वाले मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी के चलते आज चुनाव कर्मचारियों को स्ट्रांग रूम से मतदान सामग्री का वितरण किया जा रहा है। आपको बता दें कि, कल होने लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान मध्य प्रदेश की सीधी, शहडोल, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर होगा।
इसी कड़ी में बात करें जबलपुर लोकसभा सूट की तो यहां चुनाव आयोग ने शहर में जेएनकेवी को स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है। यहीं से चुनाव सामाग्री लेकर मतदान कर्मी अपने अपने पोलिंग बूथों के लिए रवाना किए जा रहे हैं। ये मतदान कर्मी आज शाम तक अपने अपने केंद्रों पर पहुंचेंगे और आज ही सभी तैयारियां पूरी करके कल अपने निर्धारित मतदान शुरु होने के समय तक मतदान के लिए पूरी तरह तैयार होंगे।
यह भी पढ़ें- मतदान से पहले इमोशनल हुए कमलनाथ, अपनी जवानी से लेकर अंतिम सांस तक को लेकर कही बड़ी बात, VIDEO

स्ट्रॉन्ग रूम से बांटी जा रही चुनाव सामग्री

19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए कुल जबलपुर लोकसभा सीट पर 2139 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबलपुर लोकसभा सीट पर 18,94304 कुल मतदाताओं में 9,61,997 पुरुष मतदाता जबकि 93,212 महिला मतदाता है। अन्य मतदाताओं की संख्या 95 है। पहली बार जुड़ने वाले मतदाताओं की संख्या 38459 है। वरिष्ठ मतदाता 85 वर्ष से अधिक की संख्या 6666 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2241 है। जबलपुर लोकसभा सीट पर कुल 170 सेक्टर बनाए गए हैं। वल्नरेबल मतदान केंद्र की संख्या 15 है, क्रिटिकल मतदान केंद्र की संख्या 482 है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए 8000 से ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया है। 15 हजार से ज्यादा प्रशासनिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगी हुई हैं।

Home / Jabalpur / सुबह 7 बजे से शुरु होगा पहले चरण का मतदान, स्ट्रांग रूम से चुनाव सामग्री रवाना, जानें पूरी तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो