53 वार्ड में पानी की किल्लत
सोमवार को रमनगरा प्लांट से जुड़ी १६ टंकियों से ३८ वार्ड में पानी की बंूद नहीं पहुंच पाई। उधर, रांझी प्लांट से जुड़े १५ वार्ड के लोग भी पानी के लिए तरसे। इससे ५३ वार्ड में हाहाकार मचा रहा। सैकड़ों लोग डिब्बा-बाल्टी लेकर दिन भर दूर-दूर तक भटकते रहे। जिनके घरों पर बोरिंग है, वहां लोग कतार लगाए रहे। हैंडपंप, कुओं में भीड़ लगी रही। जहां टेंकर पहुंचे, वहां लोग उन पर टूट पड़े। शहर में ५५० से ज्यादा टेंकर से शहर के कोने-कोने में पानी पहुंचाया गया। देर रात तक टेंकरों से जलापूर्ति होती रही। लोगों को मंगलवार को भी पानी के लिए तरसना पड़ेगा।