3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Wildlife: गांव में घुसे सियार ने किया हमला, एक बच्चा और महिला घायल

Wildlife: गांव में घुसे सियार ने किया हमला, एक बच्चा और महिला घायल  

less than 1 minute read
Google source verification
Jackal attacked

Wildlife: Jackal attacked

जबलपुर। वन परिक्षेत्र सिहोरा के कुर्रे पिपरिया गांव में सियार घुस गया। सियार ने एक बालक, महिला और पशुओं को जख्मी कर दिया। इससे पूरा गांव दहशत में हैं। ग्रामीणों का आरोप है घटना की जानकारी वन विभाग को तत्काल दे दी गई थी, लेकिन 24 घंटे बाद भी वन विभाग का अमला मौके पर नहीं पहुंचा।

वन परिक्षेत्र सिहोरा के कुर्रे पिपरिया गांव की घटना

सोमवार शाम कुर्रे पिपरिया गांव में जंगल से भटक कर सियार घुस गया। उसने बबलू पटेल पिता अरुण पटेल (07), शांति बाई कोल (53) पर हमला कर दिया। सियार ने शांति बाई की उंगली चबा ली, वहीं अरुण के चेहरे, आंख में पंजा मार कर घायल कर दिया। वहीं पालतू पशुओं को भी घायल कर दिया।

दहशत में ग्रामीण, घर से बाहर निकलना हुआ बंद

ग्राम के सरपंच गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई थी। सियार की दहशत के कारण लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। किसान रात में लाठी और डंडा लेकर खेत जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जानकारी देने के बाद भी वन विभाग के अमले ने सुद नहीं ली।

तेंदुए के रिजर्व फॉरेस्ट में जाने का दावा, ग्रामीणों की सुरक्षा भगवान भरोसे

कुछ दिन पहले हरगढ़ के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। फुटप्रिंट मिलने के बाद वन विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई। वन विभाग तेंदुए के रिजर्व क्षेत्र में जाने का दावा जरूर कर रहा है, लेकिन सरदा बीट के आधा दर्जन गांव के लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

कुर्रे पिपरिया गांव में सियार के हमले में दो लोगों के जख्मी होने की सूचना मिली है। बीट गार्ड और रेंजर को निर्देश दिए गए हैं कि वे मौके पर पहुंचें।
- जेडी पटेल, वन परिक्षेत्र अधिकारी

Story Loader