
women and policeman video
जबलपुर. कोरोना संक्रमण को लेकर आम आदमी को सजग करने के लिए जिले में ‘मेरा मास्क मेरी सुरक्षा’ अभियान शुरू हुआ। मंगलवार को अलग-अलग जगह सुबह 11 बजे सायरन बजे, तो राहगीर भी सोच में पड़ गए। उन्हें पता चला कि कोरोना से बचाव व जागरुकता के लिए शासन के अभियान के तहत ऐसा किया गया है, तो वे भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही कोरोना से खुद एवं दूसरों की सुरक्षा का संकल्प लिया। वहीं बाजार में कुछ पुलिस वाले बिना मास्क लगाए घूम रहे थे, इसी बीच समाजसेवियों की एक टोली लोगों को जागरुक करने वहां पहुंच गई। उनमें से एक महिला ने उन्हें मास्क पहनने के लिए कहा तो पुलिस वाला पहले तो घूरने लगा, फिर कैमरा चालू देखकर वहा मुंह घुमाने लगा। लेकिन महिला ने उसे टोकना नहीं छोड़ा आखिरकार उसे मास्क पहनना ही पड़ा। ये नजारा था बड़ा फुहारा क्षेत्र का, जहां उड़ान वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों द्वारा जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा था। इस दौरान अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, अमी खरे, प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
जिले में ‘मेरा मास्क मेरी सुरक्षा’ अभियान शुरू, कई जगह हुए आयोजन
मुख्यमंत्री के आह्वान पर जिले में भी एक सप्ताह के इस अभियान की शुरुआत हुई। शहर में प्रमुख चौराहों एवं तिराहों में सायरन बजाए गए। लोगों को सचेत किया गया कि अभी सम्भल जाएं नहीं तो स्थितियां बिगड़ सकती हैं। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बाहर निकलते वक्त मास्क पहनना नहीं भूलें। दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने ली सेल्फी - इस अभियान के तहत आम नागरिकों के अलावा जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने मास्क पहनकर सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और संकल्प दोहराया। मास्क के साथ सेल्फ ी की पहली पोस्ट कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कलेक्टर जबलपुर के फेसबुक पेज और सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म पर पोस्ट की। इसी प्रकार सांसद राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, अजय विश्नोई, सुशील तिवारी के अलावा अधिकारियों ने पोस्ट कीं। विधायक विश्नोई ने लोगों को खुद ही मास्क पहनाए। यह अभियान में सप्ताह भर प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे एवं शाम 7 बजे दो मिनट तक सायरन बजाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
Published on:
24 Mar 2021 03:27 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
