जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने ली सेल्फी – इस अभियान के तहत आम नागरिकों के अलावा जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने मास्क पहनकर सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और संकल्प दोहराया। मास्क के साथ सेल्फ ी की पहली पोस्ट कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कलेक्टर जबलपुर के फेसबुक पेज और सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म पर पोस्ट की। इसी प्रकार सांसद राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, अजय विश्नोई, सुशील तिवारी के अलावा अधिकारियों ने पोस्ट कीं। विधायक विश्नोई ने लोगों को खुद ही मास्क पहनाए। यह अभियान में सप्ताह भर प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे एवं शाम 7 बजे दो मिनट तक सायरन बजाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।