script6 दिन तक अलग अलग शहरों की होटल में रुकी, लौटते ही बताई हैरान करने वाली बात | Women Filed Rape Case Against brother in law | Patrika News
जबलपुर

6 दिन तक अलग अलग शहरों की होटल में रुकी, लौटते ही बताई हैरान करने वाली बात

महिला ने भाई के साले (भाभी के भाई) पर लगाया इंदौर-जबलपुर की होटलों में ले जाकर रेप करने का आरोप..

जबलपुरOct 27, 2021 / 05:24 pm

Shailendra Sharma

hakikat.png

जबलपुर. एक महिला 6 दिन तक घर से बिना बताए लापता रही और अब जब लौटकर आई तो जो बात बताई वो हैरान कर देने वाली है। महिला घर पर अपने दोनों बच्चों को अकेला छोड़कर गई थी और पति ने उसकी गुमशुदगी भी थाने में दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि उसकी भाभी का भाई उसे धमकाकर अपने साथ ले गया था और इन 6 दिनों में उसे दो अलग अलग शहरों की होटलों में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

 

21 अक्टूबर को हुई थी लापता
पुलिस के मुताबिक 25 साल की महिला 21 अक्टूबर को अचानक लापता हो गई थी। महिला के पति ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया था कि दोनों बच्चों को घर पर अकेला छोड़कर पत्नी गायब है। महिला की शादी साल 2014 में हुई थी। पुलिस महिला की तलाश कर ही रही थी बुधवार को महिला खुद पति के साथ थाने पहुंची और अपने साथ हुए जुर्म की दास्तां बयां की।

 

ये भी पढ़ें- 950 रुपए की सैलरी से नौकरी की शुरुआत करने वाला अकाउंटेंट निकला करोड़ों का मालिक

 

करीबी रिश्तेदार पर रेप का आरोप
6 दिन बाद परिवार के पास लौटी महिला ने बताया कि उसकी भाभी का भाई रंजीत उसे डरा धमकाकर अपने साथ ले गया था और 6 दिनों तक जबलपुर व इंदौर की अलग अलग होटलों में अपने साथ रखा और रेप किया। महिला ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी रंजीत से मुलाकात हुई थी फिर दोनों में फोन पर बातचीत हुई। करीब 15 दिन पहले रंजीत ने उससे प्यार का इजहार किया और जब उसने प्यार का प्रस्ताव ठुकराया तो उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। रंजीत की धमकी के डर से वो 21 अक्टूबर को दोनों बच्चों को घर पर अकेला छोड़कर गई थी। रंजीत उसे जबलपुर की होटल ब्लूमून ले गया जहां रात नौ बजे तक उसे रखा और रेप किया। फिर रात नौ बजे बस से इंदौर ले गया जहां एक होटल में उसे पांच दिन तक रखा और रेप किया। 26 अक्टूबर को रंजीत ने महिला को बस में बैठाकर जबलपुर के लिए रवाना कर दिया। घर पहुंचने के बाद महिला ने पति को सारी घटना बताई और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

देखें वीडियो- दीपावली पर भारतीय बाजार में ड्रेगन की घुसपैठ

https://www.dailymotion.com/embed/video/x853ln7

Home / Jabalpur / 6 दिन तक अलग अलग शहरों की होटल में रुकी, लौटते ही बताई हैरान करने वाली बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो