3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हॉस्टल गर्ल आधी रात को तीन लडक़ों के साथ कर रही थी पार्टी, फिर दो मंजिल से कूदी!

यादव कॉलोनी में रात 2 बजे कर रहे थे युवक-युवती पार्टी

2 min read
Google source verification
call girl

girl late night party

जबलपुर। सिविल लाइसं स्थित एक कॉलेज छात्रा शुक्रवार रात घर जाने के लिए हॉस्टल से निकली। वह घर न जाकर अपने दोस्तों के पास यादव कॉलोनी पहुंच गई। देर रात वहां पार्टी की। रात लगभग सवा दो बजे सभी तेज आवाज में साउंड बॉक्स बजाकर डांस करने लगे। इससे परेशान आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख युवती ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय छात्रा सिविल लाइंस स्थित एक कॉलेज में पढ़ती है।

पुलिस को देख युवती ने लगाई छलांग, पूछताछ में बताया पैर फिसलने से गिरी

सवा दो बजे से शुरू हुआ हंगामा
स्थानीय लोगों के अनुसार रात लगभग सवा दो बजे तीनों युवकों ने कमरे में तेज आवाज में साउंड बॉक्स बजाना शुरू कर दिया। वे तेज आवाज में गाना भी गा रहे थे। पहले तो लोगों ने समझा कि कुछ देर बाद सब शांत हो जाएगा। लेकिन, समय के साथ साउंड बॉक्स की आवाज तेज होने लगी। तब स्थानीय लोगों ने डायल 100 और लार्डगंज पुलिस को इसकी जानकारी दी। शिकायत मिलते ही लार्डगंज थाने की पेट्रोलिंग टीम और डायल 100 का वाहन सायरन बजाते हुए वहां पहुंचा। सायरन की आवाज सुनकर युवती घबरा गई। सूत्रों की मानें तो पुलिस से बचने के लिए उसने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

यादव कॉलोनी में देर रात तीन युवक और एक युवती पार्टी कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने साउंड की तेज आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कमरे में पहुंचती, इसके पूर्व युवती गिर गई। उसने अपने बयान में कहा कि बस छूट जाने से वह घर नहीं जा पाई। इसलिए दोस्तों के पास चली गई थी। उसने कहा कि वह पैर फिसलने से गिरी थी। इलाज के बाद उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
- प्रफुल्ल श्रीवास्तव, थाना प्रभारी, लार्डगंज

Story Loader