1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यापारी को सरेआम गोली मारी, मच गई भगदड़, दहशत

अंजुमन स्कूल के पास हुई सनसनीखेज वारदात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Prem Shankar Tiwari

•

Updated: 4 Feb 2019, 9:50 PM IST

young man shot the builder

young man shot the builder

जबलपुर। शहर के सबसे व्यवस्ततम चौराहे मालवीय चौक से चंद कदम दूर एक शादी समारोह में सोमवार को कुछ युवकों ने एक व्यापारी पर दनादन फायरिंग की। गोलियों की आवाज से भगदड़ और दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग में घायल हुए व्यापारी को पुलिस की मदद से तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल कारोबारी का नाम वसीम खान बताया गया है, वह प्रापर्टी और अन्य व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।

गोली चलाने वाले की पहचान
बताया गया है कि वसीम खान मालवीय चौक स्थित अंजुमन स्कूल में एक वैवाहिक समारोह चल रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद छोटू नामक युवक का वसीम नामक व्यक्ति से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि छोटू ने वसीम पर फायरिंग शुरू कर दी। वसीम खून से लथपथ होकर परिसर पर ही गिर पड़ा। भरे बाजार में गोलियों की आवाज कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। लोगों व सूचना पर पहुंची लार्डगंज थाना पुलिस ने घायल को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल पहुंचाया। कुछ ही देर में यहां वसीम के पक्ष के लोग भारी संख्या में एकत्रित हो गए।

प्रापर्टी का विवाद
पुलिस का मानना है कि छोटृ शहर के एक नामी बिल्डर का खास है। इस बिल्डर के गुर्गों का रिकार्ड आपराधिक है। वसीम भी प्रापर्टी का काम करता है। उसकी भी लंबी टीम है। संभवत: किसी प्रापर्टी के विवाद पर उस पर हमला किया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

इधर उस्तरा से हमला
मदनमहल थाना पुलिस के अनुसार सुशील चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी बढई मेहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि रविवार देर रात प्रमोद चौधरी के साथ जित्तू यादव, एवं मोन्टू शुक्ला झगडा कर रहे थे, वह एवं उसका भाई करण बीच बचाव करने पहुंचे तो दोनो उसके एंव भाई करण के साथ गालीगलौज कर हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे करण ने उस्तरा से पैर मे हमला कर दिया, पत्थर से हमला कर भाई करण के सिर मे चोट पहुचा दी। दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये रिपोर्ट पर धारा 294,323,324,506,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।