
OTT viewers
वीरेंद्र रजक @ जबलपुर . भागमभाग और प्रतिस्पर्धा से भरी जिंदगी में अब युवाओं के पास टीवी पर कार्यक्रम देखने का समय नहीं रह गया है, यही कारण है कि ओटीटी प्लेटफार्म पर पिछले दो साल में युवाओं की संख्या एकाएक बढ़ी है। इससे शहरी इलाकों में मोबाइल डाटा यूज भी एकाएक बढ़ा है। लोग जहां मोबाइल डाटा का उपयोग कर रहे हैं, वहीं घर और दफ्तर में वाईफाई के जरिए भी वे ओटीटी प्लेटफार्म पर मनोरंजन की सामग्री से जुड़े हुए हैं। हालांकि ओटीटी प्लेटफार्म के तेजी से बढ़ रहे उपयोग के कारण केबल और डीटीएच उपयोग करने वालों का ग्राफ कम हुआ है। यही कारण है कि युवाओं को फिर से टीवी से जोडऩे के लिए डीटीएच कंपनियों ने टीवी पर भी ओटीटी प्लेटफार्म की सुविधा मुहैया करानी शुरू कर दी है। इस पूरे चक्र में केबल व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
देश में यह िस्थति
मार्च 2022 में देश में मोबाइल यूूजर्स:- 1,166.93 मिलीयन
अप्रैल 2022 में में मोबाइल यूजर्स:- 1,167.82 मिलीयन
30 से 35 प्रतिशत घटे उपभोक्ता
जानकारी के अनुसार बीते कुछ सालों में युवाओं ने केबल और टीवी से दूरी बनानी शुरू कर ली थी। वे मोबाइल फोन पर विभिन्न एप्प पर मनोजरंजन के साधन तलाशते रहते थे, लेकिन ओटीटी प्लेटफार्म आने के बाद उनका ग्राफ तेजी से कम हुआ और टीवी और केबल उपभोक्ताओं के ग्राफ में लगभग 30 से 35 प्रतिशत तक की कमी आ गई।
सर्वे में यह बात आई सामने ओटीटी
यूजर्स
15 से 17 वर्ष-12 प्रतिशत
18 से 25 वर्ष- 43 प्रतिशत
25 से 50 वर्ष- 37 प्रतिशत
51 वर्ष से अधिक-08 प्रतिशत
(विभिन्न उम्र के सौ लोगों के सर्वे के आधार पर)
वर्जन
मोबाइल फोन पर कई सारे ओटीटी प्लेटफार्म के एप्लीकेशन हैं। जब भी समय मिलता है, उनमें वेबसीरीज या फिर मूवी देख लेते हैं। ओटीटी प्लेटफार्म आने के बाद घर पर बैठकर टीवी देखने की बाध्यता से मुक्ति मिली है। यात्रा के दौरान यह काफी कारगर साबित होते है। टीवी पर भी ओटीटी प्लेटफार्म हैं।
प्रिंस जैन, ओटीटी यूजर ओटीटी
यह कंटेन्ट आ रहे पसंद:- वेबसीरीज, थ्रिलर सीरीज, ड्रामा, विभिन्न जानकारियों वाले कार्यक्रम, देश विदेश की सीरीज और उनके कंटेन्ट,
दोनों में यह अंतर
केबल:- प्रतिमाह रिचार्ज, एचडी चैनल के लिए अलग से भुगतान, कई कंपनियो के रीचार्ज अधिक, पुराना कंटेन्ट ओटीटी:- एक माह से सालभर तक का रिचार्ज कम कीमतों पर, नए नए कंटेन्ट
जिले में मोबाइल यूजर्स - 13 लाख 30 हजार
रोजाना यूज होने वाला डाटा:- 35 लाख जीबी प्रतिदिन
प्लेटफार्म पर जहां हर वक्त नए कंटेन्ट आते हैं, वहीं इसमें मनोरंजन और जानकारी देने वाले कार्यक्रम भी हैं। टीवी और केबल में निर्धारित मात्रा में मनोरंजन सामग्री है, जबकि ओटीटी में यह वर्ल्ड वाइड है। किसी भी इन्ड्रस्टी की सीरीज यहां बिना किसी मशक्कत के उपलब्ध है।
प्राची कुरील, ओटीटी यूजर
मोबाइल फोन और टीवी पर ओटीटी प्लेटफार्म के आने के कारण केबल व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। पहले जहां शत प्रतिशत उपभोक्ता केबल पर निर्भर थे, वहीं अब 40 से 50 प्रतिशत मोबाइल फोन और ओटीटी पर विभिन्न कार्यक्रम देख रहे हैं।
सोनू कोष्टा, केबल ऑपरेटर
Published on:
18 Jun 2022 11:25 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
