8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घरेलू कलह में युवक ने किया आत्मदाह

-एक अन्य ने लगाई फांसी
less than 1 minute read
Google source verification
आत्मदाह

आत्मदाह

जबलपुर. घरेलू कलह में दो युवको ने अपनी जान दे दी है। एक ने तो आत्मदाह कर लिया जबकि दूसरे ने फांसी लगा कर जान दे दी। इस दर्दनाक मौत के बाद परिवार और आसपड़ोस में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार छत्तरपुर पनागर निवासी राजकुमार श्रीपाल (40 वर्ष) ने 29 मार्च 2021 को घर पर खुद पर मिट्‌टी का तेल उड़ेल कर आग लगा लिया था। परिजन उसे मेडिकल में भर्ती कराए थे। वहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है।

वहीं रांझी क्षेत्र के दीवान का बाड़ा मानेगांव निवासी धर्मेंद्र पटेल (32 वर्ष) मंगलवार की शाम छह बजे दरवाजा बंद कर फंदे से झूल गया। पत्नी प्रियंका पटेल ने देवर आशीष कुशवाहा को इसकी सूचना दी। धर्मेंद्र का भाई आशीष मौके पर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। उस समय धर्मेंद्र पटेल का शरीर गर्म था। तत्काल उसे विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में प्रकरण लिया है।