8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: बाइक की टक्कर, युवक की मौत

Jagdalpur road accident: मारडुम थाना अंतर्गत ग्राम ग्राम बदरेंगा निवासी रामेश्वर की सड़क हादसे में मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
बाइक की टक्कर, युवक की मौत

बाइक की टक्कर, युवक की मौत

जगदलपुर । CG News: मारडुम थाना अंतर्गत ग्राम ग्राम बदरेंगा निवासी रामेश्वर की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक की टक्कर से गंभीर रुप से घायल होने से उसकी जान चली गई। पुलिस के अनुसार रामेश्वर कश्यप ग्राम बदरेंगा सोसायटी में चावल खरीदने जा रहा था। इसी दौरान बदरेंगा तरफ से मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 17 के.यू. 6805 के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें: एक फरार और 11 स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

इस दुर्घटना में रामेश्वर गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे गांव के लोगों ने बेहोशी की हालत में 108 एंबुलेंस से लोहण्डीगुड़ा अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने जांच के उपरांत उसके मृत होने की पुष्टि की। पुलिस ने उक्त मामले में बाइक चालक के विरुद्ध धारा 304 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

यह भी पढ़ें: Crime News : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मां को मार डाला

यह भी पढ़ें: भांसी-बचेली सेक्शन के बीच मालगाड़ी की ट्राली पटरी से उतरी, डेढ़ किमी तक घसीटती गई ट्रॉली