इधर राजस्व वसूली का काम जोर-जोर शोर से जारी, 17 करोड़ वसूले
निगम ने 31 मार्च से पहले 23 करोड़ की राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा था। सोमवार को लगभग 17 करोड़ रुपए की वसूली का आंकड़ा राजस्व विभाग से प्राप्त हुआ है। संपत्ति कर, जल कर, समेकित कर, यूजर चार्ज के साथ ही निगम के दुकानों से किराए के रूप में वसूली की गई है। निगम के राजस्व विभाग के अनुसार अब तक शहर के छोटे बकायदारों से वसूली लगभग पूरी हो चुकी है। बड़े बकायदार ही बचे हुए हैं जिनसे भी वसूली 31 मार्च से पहले करने का प्रयास जारी है। इधर टैक्स पटाने वालों का कहना है कि सुविधाएं कम हैं।