7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मतदान के बाद मंत्री कवासी लखमा ने किया कांग्रेस की जीत का दावा, कहा – राहुल बनेंगे देश के PM

सबसे पहले मतदान करने वालों में छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा में मतदान किया। मतदान के बाद मंत्री लखमा ने बस्तर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार दीपक बैज के जीत का दावा किया।

less than 1 minute read
Google source verification
lok sabha election 2019

kawasi lakhma voted

रायपुर. लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को छत्तीसगढ़ की बस्तर संसदीय सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है। गर्मी से बचने के लिए मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतारों में लग गए।

सबसे पहले मतदान करने वालों में छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा में मतदान किया। मतदान के बाद मंत्री लखमा ने बस्तर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार दीपक बैज के जीत का दावा किया। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के जीत का दावा किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, देश में कांग्रेस की लहर है। लोकसभा में कांग्रेस सरकार बनाएगी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होंगे।

इससे पहले बस्तर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बैदूराम कश्यप, पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने भी लाइन में खड़े होकर अपना वोट डाला। बतादें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से बस्तर सीट के लिए मतदान जारी है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें कांग्रेस से दीपक बैज, भाजपा से बैदूराम कश्यप, बसपा से आयतू राम मंडावी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से रामू राम मोर्य, अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के मनीष प्रसाद नाग, अखिल भार समग्र क्रांति पार्टी से मंगलाराम कर्मा और शिव सेना से सुरेश उर्फ सरगीम कवासी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक दिन पहले बस्तर की जनता से अधिक से अधिक वोट से देने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा, बस्तर अब न थमेगा, न रुकेगा, विकास की पथ पर आगे बढ़ेगा। बस्तर की जनता से अपील है कि कल अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर मतदान अवश्य करें और लाल आतंक पर वोट से प्रहार करें। कल पूरा देश आपकी ओर देख रहा होगा। आइए हम सब मिलकर लोकतंत्र की जीत सुनिश्चित करें।