scriptAaj Ka Rashifal 12 September 2020 : कुछ परेशानियों के साथ इन लोगों को धन देंगे शनिदेव, बढ़ाएंगे इन्कम | 12 SEPTEMBER 2020 KA RASHIFAL , HOROSCOPE TODAY 12 SEPTEMBER 2020 | Patrika News
जयपुर

Aaj Ka Rashifal 12 September 2020 : कुछ परेशानियों के साथ इन लोगों को धन देंगे शनिदेव, बढ़ाएंगे इन्कम

12 सितंबर को चंद्रमा और राहु के कारण ग्रहण योग बन रहा है. इसके साथ ही दो अन्य अशुभ योग भी बन रहे हैं। इन अशुभ योगों के कारण कुछ राशि के लोगों को मानसिक परेशानी हो सकती है और विवाद की स्थितियां भी बन सकती है। कारोबार और आय के लिहाज से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

जयपुरSep 12, 2020 / 06:58 am

deepak deewan

12 SEPTEMBER 2020 KA RASHIFAL , HOROSCOPE TODAY 12 SEPTEMBER 2020

12 SEPTEMBER 2020 KA RASHIFAL , HOROSCOPE TODAY 12 SEPTEMBER 2020

जयपुर. 12 सितंबर को चंद्रमा और राहु के कारण ग्रहण योग बन रहा है. इसके साथ ही दो अन्य अशुभ योग भी बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि इन अशुभ योगों के कारण कुछ राशि के लोगों को मानसिक परेशानी हो सकती है और विवाद की स्थितियां भी बन सकती है। कारोबार और आय के लिहाज से दिन ठीक-ठाक रहेगा।
मेष:
आज भाग्य आपके पक्ष में है। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में आप कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। प्रेमी—प्रेमिका और जीवनसाथी के लिए उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे, व उनसे आर्थिक लाभ होगा।
वृषभ:
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी और कारोबार में आ रही मुश्किलें खत्म हो जाएंगी, जिससे आपको लाभ होगा। प्रेम संबंधों में नए अवसर प्राप्त होंगे और सुखद समाचार भी प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखद होगा।
मिथुन:
भाग्य आज आपके पक्ष में है, इसका लाभ उठाएं। कारोबार में निवेश का सही समय है। नौकरी में कुछ विरोध का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी—प्रेमिका की समस्याओं को धैर्य के साथ सुलझाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कर्क:
कारोबार में आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी, जिसका फायदा आपको प्राप्त होगा। नौकरी में काम का पूरा ध्यान रखें। प्रेमी—प्रेमिका से आज दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी के मामले में भाग्य आपके साथ है।
सिंह:
आज का दिन आपके लिए फायदा लेकर आएगा पर खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी में कोई शुभ समाचार मिलेगा। प्रेमी—प्रेमिका से रिश्तों में मजबूती आएगी और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कन्या:
व्यापार में आपको लाभ होगा लेकिन थोड़ा खर्च भी कर सकते हैं। नौकरी में हुनर की वजह से यश में बढ़ोतरी होगी। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ आज छोटी सी यात्रा पर जा सकते हैं।
तुला:
नौकरी और कारोबार के लिहाज से आज भाग्य आपके पक्ष में है। कार्यस्थल पर माहौल अच्छा बना रहेगा। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी पर पर आकस्मिक संकट आ सकता है पर शाम होते—होते खत्म भी हो जाएगा।
वृश्चिक:
धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। कारोबार में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और नौकरी में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी पूर्ण सहयोग करेंगे।
धनु:
व्यापार में तेजी आएगी जिससे आमदनी में सुधार आएगा। नौकरी में भविष्य की योजना के लिए कोई निर्णय ले सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से भाग्य आपके पक्ष में है। जीवनसाथी से कोई मतभेद हो सकता है।
मकर:
कारोबार में आज फायदा मिलेगा। नौकरी में काफी दिनों से चल रहा तनाव आज खत्म हो जाएगा। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे हर्ष भी होगा। आज भाग्य पूरी तरह आपके पक्ष में है।
कुंभ:
कारोबार में आपका फायदा होगा हालांकि जोखिम भरे काम आज बिल्कुल भी न करें । नौकरी में सहकर्मियों के साथ किसी तरह का विवाद हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। जीवनसाथी के सम्मान का ध्यान रखें।
मीन:
आज कारोबार में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारियों के सहयोग से काम पूरा होगा। प्रेम संबंधों में मुश्किलें खत्म होंगी और आप नई ताजगी का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांचक यात्रा का योग बन रहा है।

Home / Jaipur / Aaj Ka Rashifal 12 September 2020 : कुछ परेशानियों के साथ इन लोगों को धन देंगे शनिदेव, बढ़ाएंगे इन्कम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो