scriptAaj Ka Rashifal : संपत्तिदायक बृहस्पतिवार, विष्णुजी के दर्शन से ही दूर हो जाएंगी छोटी—मोटी दिक्कतें | 20 August 2020 Ka Rashifal , Daily Horoscope 20 August 2020 | Patrika News
जयपुर

Aaj Ka Rashifal : संपत्तिदायक बृहस्पतिवार, विष्णुजी के दर्शन से ही दूर हो जाएंगी छोटी—मोटी दिक्कतें

20 अगस्त को चंद्रमा सिंह राशि में सूर्य और बुध के साथ बैठा है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि गुरुवार संपत्तिदायक है, छोटी—मोटी दिक्कतें विष्णुजी के दर्शन से ही दूर हो जाएंगी।

जयपुरAug 20, 2020 / 06:46 am

deepak deewan

20 August 2020 Ka Rashifal

20 August 2020 Ka Rashifal

जयपुर. 20 अगस्त को चंद्रमा सिंह राशि में सूर्य और बुध के साथ बैठा है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि देवगुरु बृहस्पति और दैत्य गुरू शुक्राचार्य की एक-दूसरे पर नजर भी रहेगी। आज शिवा नाम का शुभ योग भी बन रहा है जिससे धनलाभ होगा। इसके बाद भी ज्यादातर लोगों को आज संभलकर दिन बिताना होगा। वैसे गुरुवार संपत्तिदायक है, छोटी—मोटी दिक्कतें विष्णुजी के दर्शन से ही दूर हो जाएंगी।
मेष:
कारोबार में आपका आज का दिन लाभ में बीतेगा पर क‍िसी नए कार्य को शुरू करने में सावधानी बरतें। नौकरी में काफी बदलाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता म‍िलने का योग है। वैवाहिक जीवन में भाग्‍य साथ है।
वृषभ:
आज नौकरी और कारोबार में आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं, अवसर का पूरा लाभ उठाएं। । धन संपत्ति के मामले में दिन फायदेमंद है। प्रेमी—प्रेमिका से कोई लाभ प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य सुख कमजोर होगा।
मिथुन:
आज का द‍िन धन संपत्ति दायक है हालांकि दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। नौकरी और कारोबार में सफलता मिलने की भी संभावना बन रही है। प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात का प्रबल योग है। जीवनसाथी के व्यवहार से मन प्रसन्‍न होगा।
कर्क:
व्यापारिक पक्ष से हर्षवर्धक समाचार म‍िलने का योग है। नौकरी में आज खुशी के माहौल में वक्‍त बीतेगा। प्रेम संबंधों में आज बाधाएं आएंगी लेक‍िन परेशान न हों, वैवाहिक जीवन में सोच-समझकर व्यवहार करें।
सिंह:
आज भाग्य वृद्धि होगी, नौकरी और कारोबार में सहकर्मी सहायक सिद्ध होंगे। वाणी में माधुर्य बनाए रखें, विवाद से बचें। प्रेमी—प्रेमिका से दूरी बढ़ेगी। जीवनसाथी से खुलकर चर्चा लाभकारी हो सकती है।

कन्या:
कारोबार में आज न‍िवेश संबंधी कार्य से बचें अन्‍यथा हान‍ि का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में नए कार्यों को भी हाथ में ले सकते हैं। प्रेमी—प्रेमिका और जीवनसाथी का आज भरपूर स्‍नेह म‍िलेगा।
तुला:
आज धन लाभ का योग है। कारोबार में आज का दिन आनंद में बीतेगा। नौकरी में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में भी भाग्‍य का साथ मिलेगा।
वृश्चिक:
आज का दिन कारोबार में विशेष लाभ दे रहा है लेकिन खर्च की अधिकता रहेगी। नौकरी में यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेमी—प्रेमिका के साथ अच्‍छा वक्‍त बीतेगा। वैवाहिक जीवन में अनावश्यक खर्च होगा।
धनु:
आपको कारोबार में सफलता म‍िलेगी। अकस्मात् बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में भी आज सभी काम पूरे होंगे। प्रेम संबंध में आई समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन भी अच्‍छा रहेगा।
मकर:
आज आपको कुछ अधिक व्यस्त और सावधान रहना होगा। कामकाज में लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में भी सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे।

कुंभ:
आज भाग्य वृद्धि का दिन है, कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में भी आप आज सफलता प्राप्‍त करेंगे। दांपत्‍य जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। प्रेमी—प्रेमिका से भी मुलाकात और लाभ होने का योग है।
मीन:
आज आपके मनोरथों की पूर्ति होगी। कारोबार यात्रा का योग बन रहा है। नौकरी में कामकाज सामान्य रहेगा। प्रेमी—प्रेमिका पर खर्च करने का योग है। दांपत्य संबंधों के लिए बेहतर समय है।

Home / Jaipur / Aaj Ka Rashifal : संपत्तिदायक बृहस्पतिवार, विष्णुजी के दर्शन से ही दूर हो जाएंगी छोटी—मोटी दिक्कतें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो