राजस्थान में कुल 1 करोड़ 7 लाख 35 हजार से ज्यादा परिवार NFSA सूची में शामिल हैं। इनमे से 37 लाख परिवार पहले से ही बीपीएल या उज्जवला योजना के लाभार्थी हैं, जिन्हें पहले से ही 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिल रहा था। ऐसे में अब 68 लाख परिवारों को भी फायदा मिलना था। इस नई व्यवस्था से राजस्थान सरकार पर 200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।