वहीं, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू व सुप्रीम कोर्ट में राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता शिवमंगल शर्मा भी राज्य सरकार की ओर से पैरवी के लिए कोर्ट में मौजूद रहेंगे। इसी दौरान राज्य सरकार के उन प्रार्थना पत्रों पर भी सुनवाई हो सकती है, जिसमें सरकार ने कहा है कि वह धारीवाल व अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाना चाहती है।