26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM भजनलाल के आदेश के बाद एक्शन में राजस्थान पुलिस, महज 48 घंटों में इतने अपराधियों को किया ऐसा हाल

राजस्थान में बदमाशों पर लगाम लगाने के लिए गठित एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का असर दिखना शुरू हो गया है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए बुधवार से शुरू किए गए तीन दिवसीय विशेष अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को 3696 बदमाश गिरफ्तार किए गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 29 Dec 2023, 2:54 PM IST

rajasthan_police.jpg

राजस्थान में बदमाशों पर लगाम लगाने के लिए गठित एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का असर दिखना शुरू हो गया है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए बुधवार से शुरू किए गए तीन दिवसीय विशेष अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को 3696 बदमाश गिरफ्तार किए गए। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि एडीजी (क्राइम) दिनेश एमएन की निगरानी में प्रदेश भर में 8900 पुलिसकर्मियों की 2353 टीमों ने अपराधियों के 7912 ठिकानों पर दबिश दी।

उन्होंने बताया कि सभी रेंज आईजी ने कार्रवाई की मॉनिटरिंग की और स्थानीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फील्ड में पुलिस टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई में पुलिस ने दो दिन में कुल 6568 बदमाशों को गिरफ्तार कर कुल 79 केस दर्ज किए। गुरुवार की कार्रवाई में 50 प्रकरण दर्ज किए गए। अभियान के तीसरे दिन भी शुक्रवार को कार्रवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल ने शपथ लेने के बाद बदमाशों पर शिकंजा कसने के संकेत दे दिए थे। पेपर लीक रोकने के लिए एसआई और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया गया था।

धरपकड़ की कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप
पुलिस कार्रवाई से बदमाशों में हडक़ंप मच गया है। एडीजी एमएन ने बताया कि दूसरे दिन अजमेर रेंज में 466, कोटा रेंज में 540, सीकर रेंज में 142, जोधपुर रेंज में 97, बीकानेर रेंज में 302, जयपुर रेंज में 387, पाली रेंज मे 222, भरतपुर रेंज में 303, बांसवाड़ा रेंज में 229, उदयपुर रेंज में 748, जयपुर आयुक्तालय में 212 और जोधपुर आयुक्तालय में 48 बदमाशों की गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स को फॉलो करने वाले 94 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में सरकार बदलते ही एक्शन मोड में आई पुलिस, एक दिन में पकड़े गए 2872 बदमाश, अभियान में लगे थे 8578 जवान

भूमाफिया, शराब माफिया पर भी कार्रवाई
अभियान के तहत भू-माफिया, शराब माफिया व संपत्ति संबंधी अपराधों में चालानशुदा अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई कर 1289 को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें- पुलिस की बोलेरो कुचलने का आरोपी डंपर चालक गिरफ्तार