
अजमेर में लॉकडाउन के चलते 3000 जायरीन फंसे
-क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में कर्फ्यू से बढ़ी मुश्किलें
- ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह इसी थाना क्षेत्र में स्थित
-दरगाह कमेटी के सदर की मांग...गृह क्षेत्र में सुरक्षित पहुंचाया जाए
अजमेर। राजस्थान में अजमेर ( Ajmer ) में स्थित ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह ( ( Khwaja Ki Dargaah ) में जियारत ( Ziarat ) करने आए तीन हजार से ज्यादा जायरीन लॉकडाउन ( Lockdown ) के चलते अजमेर में फंसे ( Stranded ) हैं। ( Jaipur News ) ये जायरीन उस दौरान अजमेर आए थे जब लॉकडाउ शुरू नहीं हुआ या इसे गंभीरता से नहीं लिया गया था। इन जायरीनों की मुसीबतें उस समय और बढ़ गईं जब एक व्यक्ति की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया। दरगाह इसी थाना क्षेत्र में हैं।
-पीएम मोदी सहित तमाम जिम्मेदारों को दी सूचना
दरगाह कमेटी के सदर अमीन पठान ने इसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों, सभी राज्य सरकारों के मुख्यमंत्रियों, प्रमुख शासन सचिव और जिला प्रशासन को फंसे हुए जायरीनों के विषय में अवगत कराया है और उन्हें उनके गृह क्षेत्र में सुरक्षित पहुंचाने की मांग की है।
-अजमेर, जयपुर, कोलकाता व पटना के लिए विशेष रेल का हो संचालन
सदर पठान ने सरकार को सुझाव दिया है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के लिए अजमेर, जयपुर, कोलकाता एवं पटना के लिए विशेष रेल का संचालन किया जाए और महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, अजमेर, भोपाल, नागपुर, विजयवाड़ा, चेन्नई मार्ग पर विशेष रेल सेवा शुरु करके इन्हें इनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए। अनुराग सुनील वार्ता नननन
-अजमेर में बढ़ रही है मरीजों की संख्या
अजमेर में शनिवार को पॉजिटिव पाए गए 23 वर्षीय युवक के परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें युवक के 57 वर्षीय पिता, 40 वर्षीय मां और 20 वर्षीय भाई शामिल है। उसकी 17 वर्षीय बहन की रिपोर्ट अभी नेगेटिव है। बहन की जांच दोबारा कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में रविवार को पांच नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। इनमें से तीन अजमेर में तथा झुंझुनूं व भीलवाड़ा में एक-एक मामला सामने आया है। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 59 मरीज कॉरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
Published on:
30 Mar 2020 12:48 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
