जयपुर. जमाना तेजी से बदल रहा है और उसी के साथ बदल रहे हैं जिन्दगी के तौर तरीके। राजस्थान पत्रिका भी अपने पाठकों के लिए कई नए प्रयोग कर रहा है। देश में संभवत: पहली बार किसी अखबार के पाठक मोबाइल से विभिन्न ग्राहक योजनाओं में सीधे हिस्सा ले सकेंगे। राजस्थान पत्रिका के हिन्दी न्यूज मोबइल एप के जरिए यह संभव हो सकेगा। अब तक ऑफर्स में ग्राहकों को समय-समय पर प्रकाशित ऑफर के कूपन काटकर उन्हें संभालकर रखना होता था।
फिर फॉर्मेट प्रकाशित होने पर वांछित कूपन उसमें चिपकाने पड़ते थे। इसके बाद पूरी जानकारी भरकर फॉर्मेट को निर्धारित केन्द्र पर जाकर जमा करवाना पड़ता था। इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय, ऊर्जा और धन भी खर्च होता था किन्तु अब पत्रिका की इस डिजिटल पहल से इस लम्बे और अनावश्यक तरीके से निजात मिल सकेगी।
इसके लिए एन्ड्रॅाइड स्मार्ट फोन वाले यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से तथा आई फोन यूजर्स एप्पल के एप स्टोर पर जाकर राजस्थान पत्रिका हिन्दी न्यूज़ एप डाउनलोड कर इंस्टॉल करें। इसके बाद उन्हें एप के कॉन्टेस्ट मैन्यू में जाकर वांछित जानकारी भरकर सबमिट करनी होगी। एप इसके बाद यूनीक मोबाइल कोड मांगेगा जो कि राजस्थान पत्रिका के 9 दिसम्बर के अंक के साथ मिलने वाले परिवार परिशिष्ट के प्रथम पृष्ठ पर प्रकाशित होगा।
यह कोड एप में भरकर सबमिट करते ही पाठक सीधे सेलेब्रेशन ऑफर के ड्रॉ में प्रवेश कर लेंगे। यह कोड पाठक के लिए यूनीक होगा और प्रत्येक पाठक परिवार के अधिकतम चार सदस्य अपने अपने-अपने मोबाइल पर एप इंस्टॉल करके इस कोड का उपयोग ऑफर में हिस्सा लेने के लिए कर सकते हैं। इस प्रकार पाठकों के लिए लग्ज़री कार व हज़ारों उपहार जीतने का मौका चार गुना हो जाएगा। ऑफर में हिस्सा लेने के लिए पाठक चाहें तो कूपन व फॉर्मेट वाला पुराना तरीका भी काम में ले सकते हैं। वह भी ऑफर के नियम और शर्तों के तहत पूरी तरह से मान्य होगा।
राजस्थान पत्रिका राजस्थान का नम्बर 1 अखबार है और देश के मीडिया में अपनी रचनात्मक सोच व पहल के लिए जाना जाता है। राजस्थान पत्रिका हिन्दी न्यूज एप पाठकों को जहाँ देश विदेश की ताज़ातरीन ख़्ाबरों से जोड़े रखता है वहीं इससे उन्हें नए-नए ऑफर्स की जानकारी भी मिलती रहेगी। यह एप कम साइज़ होने के कारण शीघ्रता से डाउनलोड हो जाती है और कम मेमोरी का उपयोग करती है। आशा है पत्रिका के सुधि पाठक इस एप के साथ एक नया रोमांच अनुभव कर सकेंगे और तेजी से बदलते डिजिटल युग के साथ कदम मिला सकेंगे।