जयपुर

राजस्थान के इस शहर में कोरोना के 521 मरीज, मात्र 10 ही अस्पताल में भर्ती, पढ़े पूरी खबर

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में एक सप्ताह के दौरान तेजी से बढ़े कोरोना मरीजों को लेकर साफ होता जा रहा है कि तीसरी लहर आ रही है। उधर, सरकार ने भी बैठकों के दौर शुरू कर दिए हैं। बड़ी बात यह है कि संक्रमण अपने खतरनाक रूप में आ चुका है और राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटे के भीतर ही दोगुना मरीज आ चुके हैं।

2 min read
Dec 31, 2021

जयपुर। Rajasthan Corona Update: राजस्थान में एक सप्ताह के दौरान तेजी से बढ़े कोरोना मरीजों को लेकर साफ होता जा रहा है कि तीसरी लहर आ रही है। उधर, सरकार ने भी बैठकों के दौर शुरू कर दिए हैं। बड़ी बात यह है कि संक्रमण अपने खतरनाक रूप में आ चुका है और राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटे के भीतर ही दोगुना मरीज आ चुके हैं। यहां मरीजों की संख्या 521 पर पहुंचं गई और गुरुवार रात के आंकड़ों पर नजर डाले तो 521 में से मात्र 10 मरीज ही अस्पताल में भर्ती है। इसमें भी दो मरीज आइसीयू में हैं। बाकी मरीज असिमटेमैटिक हैं, जिनका इलाज घर पर ही चल रहा है। इसे राहत भी कहा जा सकता है कि अभी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ी नहीं है।

प्रदेश में अब कोरोना की तीसरी लहर साफ हो चुकी है। संक्रमण अपने खतरनाक रूप में है। एक ही दिन में मरीज दोगुने हो चुके हैं। एक दिन पहले जहां 131 नए मरीज मिले थे, वहीं गुरुवार तक राज्य में 11 जिलों में 252 नए कोरोना पॉजिटिव दर्ज किए जा चुके हैं। राज्य सरकार ने हाल ही नई गाइडलाइन जारी की है, लेकिन नए मरीजों की संख्या देखते हुए कहा जा सकता है कि सरकारी निर्णय में काफी देर हो चुकी है। गुरुवार रात तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 773 एक्टिव केस हैं, जो 21 जिलों में फैले हैं। अकेले राजधानी जयपुर में 521 एक्टिव केस हैं। जोधपुर, बीकानेर और अजमेर में भी एक्टिव केस चिंताजनक संख्या में हैं। जबकि पिछले 24 घंटों में मात्र 16 मरीज ही रिकवर हुए हैं।

इन जिलोें में मिले मरीज
बीते 24 घंटे की बात की जाए तो जयपुर में 185, जोधपुर में 24, अजमेर में 11, कोटा में 9, अलवर में 7, बीकानेर में 7, प्रतापगढ़ में 3, उदयपुर में 3, पाली, सीकर और श्रीगंगानगर में एक-एक नया मरीज मिला है।

कहां इतने एक्टिव केस
जयपुर में 521, जोधपुर में 44, बीकानेर में 42, अजमेर में 34, अलवर में 19, उदयपुर में 18, भीलवाड़ा में 17, कोटा में 13, प्रतापगढ़ में 13, सीकर में 12, श्रीगंगानगर में 11, झुंझुनूं में 6, पाली में 5, हनुमानगढ़ में 5, सिरोही में 4, टोंक में 3, भरतपुर में 2, बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर, झालावाड़ में एक—एक एक्टिव केस है।

Published on:
31 Dec 2021 12:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर