
जयपुर। केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में भर्तियों के अभियान रोज़गार मेला के चौथे चरण में गुरुवार को देश में 71 हजार युवाओं को नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए गए। देश के 45 स्थानों पर आयोजित मेलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुवल माध्यम से जुड़े। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार विकसित भारत की संकल्प सिद्धि के लिए युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को सही अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। आज भारत दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। आज युवाओं के सामने कई ऐसे सेक्टर्स रोजगार के लिए खुल गये हैं, जो दस साल पहले उपलब्ध तक नहीं थे। स्टार्टअप्स को लेकर आज भारत के युवाओं में जबरदस्त उत्साह है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान सिर्फ स्वदेशी अपनाने से कहीं ज्यादा है, यह अभियान गांव से लेकर शहरों तक रोजगार के करोड़ो नए अवसर पैदा करने वाला अवसर है। रेलवे के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आज आधुनिक सैटेलाइट से लेकर सेमीहाईस्पीड ट्रेन तक भारत में ही तैयार हो रही है। बीते 8-9 वर्षों में देश में 30 हजार से ज्यादा नये और सुरिक्षत एलएचबी कोचेज बनाये गये हैं। इसके निर्माण में जो प्रोडक्ट लगे है, उन्होने पूरी सप्लाई चेन में रोजगार के हजारों अवसर बनाये है। 2014 से पहले सात दशकों में मात्र 20 हजार किलोमीटर रेल लाइनों को विद्युतीकरण हुआ था, जो पिछले 09 सालों में बढ़कर 40 हजार किलोमीटर हो गया है। हर महीने लगभग 6 किलोमीटर नई मेट्रो रेल लाइन बन रही है। इसी प्रकार खिलौना उद्योग का भी कायाकल्प हुआ है। साथ ही रक्षा उपकरणों के मामलें में भारत आत्मनिर्भर होने के साथ ही निर्यात भी कर रहा है। मोबाईल उद्योग में भी आज शत प्रतिशत मोबाईल भारत में ही बनाये जा रहे है एवं निर्यात बढ़ा है। ग्रामीण इलाकों में सडकों की लम्बाई 2014 तक 04 लाख किलोमीटर से बढकर आज 07 लाख किलोमीटर से ज्यादा हो चुका है। गांव में सड़क पहुॅचने से पूरे इको सिस्टम में तेज गति से रोजगार का सृजन होने लगता हैै।
इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर में आयोजित समारोह में नवनियुक्त कर्मियों का अभिन्नदन करते हुये कहा कि सभी को राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम का मूलमंत्र अपनाना चाहिए। उन्होंने रेलवे में जारी भर्ती प्रक्रियाओं की पारदर्शिता के बारे में बताते हुए कहा कि देश में रेलवे ने करोड़ो युवाओं द्वारा भर्ती के लिए 15 भाषाओं में सैकड़ो शहरों में पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ परीक्षा सम्पन्न करवाई, जिसमें किसी भी प्रकार के पेपर लीक, अनियमितता एवं शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। रेलवे द्वारा पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं शून्य भ्रष्टाचार द्वारा सम्पन्न कराया गया है।
राज्य सरकारों के लिए उन्होंने कहा कि रेलवे भर्ती प्रक्रिया सबक लेते हुए भर्ती माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना चाहिए। वैष्णव ने कहा कि विगत वर्षों मे प्राईवेट सैक्टर में भी रोजगार के अवसर बढ़ रहे है, विशेषकर आईटी सैक्टर में भारत आत्मनिर्भर बन चुका है एवं टैक्नोलोजी का निर्यात कर रहा है। रोज़गार मेला में सांसद रामचरण बोहरा एवं कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस अवसर पर सभी नवनियुक्त युवाओं को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक विजय शर्मा ने जयपुर में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया एवं स्वागत संबोधन में कहा कि सभी नवनियुक्त अभ्यार्थियों के लिए यह बहुत बड़ा पल है, जिसमें सभी देशसेवा के लिए अपने आप को समर्पित कर रहे है।
Published on:
13 Apr 2023 06:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
