
जयपुर। राजस्थान पत्रिका की ओर से फेस्टिव सीजन से ठीक पहले प्रॉपर्टी एक्सपो प्रोपेक्स के आठवें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। जेएलएन मार्ग स्थित लाल बहादुर नगर के द ग्रांड मोती पैलेस में तीन दिवसीय एक्सपो की शुरुआत 27 सितम्बर से होगी। इस प्रोपेक्स की खास बात यह है कि बच्चों से लेकर बड़ों और महिलाओं से लेकर बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए कई प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं।
यानी ग्राहकों की हर सुविधा का ध्यान रखा गया है। राजधानी जयपुर के बड़े प्रोजेक्ट एक ही छत के नीचे नजर आएंगे। इससे ग्राहकों को अपना घर खरीदने से लेकर निवेश करने में आसानी होगी। इस एक्सपो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्यूआर कोड स्कैन कर लगतार क्वेरीज आ रही हैं और रजिस्ट्रेशन भी करा रहे हैं। जयपुर के अलावा दूसरे शहरों से भी लोग रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।
स्विमिंग पूल: अधिकांश टाउनशिप्स में स्विमिंग पूल होते हैं। लेकिन अब उनको मौसम के अनुरूप बनाया जा रहा है।
टेनिस और बैडमिंटन कोर्ट: टाउनशिप में टेनिस, बैडमिंटन और अन्य खेलों के कोर्ट उपलब्ध होंगे।
जिम और फिटनेस सेंटर: फिटनेस के शौकीनों के लिए जिम, योगा स्टूडियो और एरोबिक्स क्लासेज की सुविधाएं मिलेंगी।
थिएटर और मूवी हॉल: टाउनशिप में थिएटर या मूवी हॉल आधुनिक तकनीक का उपयोग करके बनाए जा रहे हैं।
सिक्योरिटी: गेटेड एंट्री से लेकर सुरक्षा गार्ड होंगे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पूरा परिसर रहेगा। साथ ही कई टाउनशिप में ऐप्स की सहायता से एंट्री का प्रावधान भी किया गया है। सुरक्षा पैनल से लेकर अलार्म सिस्टम भी रहेगा।
वॉकिंग-साइकिलिंग ट्रैक: टाउनशिप्स में सुरक्षित वॉकिंग और साइकिलिंग ट्रैक भी मिलेगा। जहां लोग परिवार के साथ पैदल घूम सकेंगे। बच्चे और बड़े साइकिलिंग कर सकेंगे।
बच्चों के लिए: खेल मैदान, एंटरटेनमेंट जोन, डे-केयर सेंटर, लैंडस्केपिंग, झूले होंगे।
महिलाओं के लिए: जिम, योगा स्टूडियो, वेलनेस सेंटर, सामाजिक क्लब, एक्टिविटी सेंटर।
सीनियर सिटीजन के लिए: सीनियर सिटीटन क्लब, स्पेशल हट बनाए गए हैं। इनमें बुजुर्गों की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।
कोचिंग हब बनने से प्रताप नगर क्षेत्र में भी अपार्टमेंट और डुप्लेक्स की डिमांड बढ़ी है। शहर के अन्य हिस्सों में भी यही हाल है। एक्सपो में आकर ग्राहकों को कई विकल्प मिलेंगे।
-प्रदीप कुमार तोलानी, चेयरमैन, वंशदीप बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड
राजस्थान पत्रिका के प्रयासों से एक ही छत के नीचे ग्राहकों को जयपुर का रियल एस्टेट मार्केट नजर आएगा। ग्राहकों को कई विकल्प मिलेंगे। ऐसे में ग्राहकों को फायदा ही फायदा होगा।
-एसएन गुप्ता, चेयरमैन, एसएनजी ग्रुप
एक्सपो में भाग लेना व्यावसायिक विकास और सफलता के लिए एक शानदार अवसर हो सकता है। यहां ग्राहक अपनी आवश्यकता के हिसाब से प्रॉपर्टी देख और खरीद सकते हैं।
-उज्जवल पूनिया, एमडी, आधार प्राइम रियल होम्स
राजधानी में घरों की मांग बढ़ रही है। प्रीमियम ऑफिस भी डिमांड में हैं। प्रॉपर्टी एक्सपो में आने वाले ग्राहकों को कई विकल्प मिलेंगे। फेस्टिव सीजन में गृह प्रवेश कर सकेंगे।
-मदन यादव, एमडी, एसएसबीसी ग्रुप
प्रोपेक्स ग्राहकों के लिए बेहतरीन मौका लेकर आया है। यहां एक ही छत के नीचे बड़े प्रोजेक्ट की जानकारी मिलेगी। बजट के हिसाब से लोग घर और व्यावसायिक प्रॉपर्टी खरीद सकेंगे।
-आनंद मिश्रा, एमडी, त्रिमूर्ति ग्रुप
एक्सपो में आवासीय और व्यावसायिक प्रोजेक्ट ग्राहकों को मिलेंगे। जरूरत के हिसाब से ग्राहक पसंद कर सकेंगे। त्योहारी सीजन से पहले पत्रिका का यह प्रयास सराहनीय है।
-अनिल गुप्ता, चेयरमैन, आशादीप ग्रुप
एक्सपो में जयपुर सहित अन्य शहरों के ग्राहकों को रियल एस्टेट के बेहतर विकल्प मिलेंगे। रियल एस्टेट के क्षेत्र में क्या नया है, यह सब एक्सपो में आकर देख सकेंगे।
-अमित विजयवर्गीय, एमडी, लव होम
प्रॉपर्टी एक्सपो में कई प्रीमियम प्रोजेक्ट की भी जानकारी मिलेगी। बेहतरीन प्रोजेक्ट और लोकेशन के हिसाब से ग्राहक अपनी पसंद को चुन सकेंगे। पत्रिका का यह प्रयास अच्छा है।
-विवेक चौरडिय़ा, एमडी, चौरडिय़ा ग्रुप
Published on:
18 Sept 2024 07:39 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
