14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रॉपर्टी….महिला मिसाल पत्रिका प्राइड …..संघर्ष से सफलता तक का सफर : कमलेश देवी ने मेहनत के दम पर खड़ा किया कारोबार

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 14, 2026

Rajasthan

सपोटरा. आर्थिक तंगी और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मजबूत इरादे हों तो सफलता की राह खुद बन जाती है। सपोटरा की महिला उद्यमी कमलेश देवी गुप्ता ने अपने संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर न केवल सफल कारोबार खड़ा किया, बल्कि परिवार को आर्थिक मजबूती देते हुए अपने बेटों को उच्च शिक्षा भी दिलाई।
मूल रूप से मिझौरा गांव की निवासी कमलेश देवी गुप्ता ने बाद में सपोटरा को अपना स्थायी निवास बनाया। करीब 20 वर्ष पहले परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से जिम्मेदारियां बढ़ गईं। ऐसे समय में उन्होंने परिस्थितियों के आगे हार मानने के बजाय आत्मनिर्भर बनने का निर्णय लिया और व्यापार की शुरुआत की।
कमलेश देवी ने खाद-बीज की दुकान का पंजीकरण कर व्यवसाय शुरू किया। धीरे-धीरे उन्होंने अपने कारोबार का विस्तार करते हुए गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंचकर किसानों से गेहूं, सरसों, बाजरा, तिल, मूंगफली और चना सहित विभिन्न कृषि ङ्क्षजसों की खरीद शुरू की।

उनकी मेहनत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह स्वयं पिकअप वाहन चलाकर किसानों के खेतों और गांवों तक पहुंचती हैं तथा कृषि उपज की खरीद करती हैं।

कमलेश देवी ने बताया कि उनके पति भी व्यवसाय में पूरा सहयोग करते हैं। दोनों के संयुक्त प्रयासों से व्यापार लगातार आगे बढ़ा है।

उन्होंने व्यापार के साथ बच्चों की शिक्षा को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका मानना है कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने अपने बड़े पुत्र को श्रीगंगानगर से कृषि विज्ञान में बीटेक की शिक्षा दिलाई। दूसरे पुत्र ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की पढ़ाई की और वर्तमान में वह एमबीए कर रहा है।



फोटो कैप्शन . पिकअप वाहन चलाकर कृषि ङ्क्षजसों का कारोबार करतीं कमलेश देवी गुप्ता।