14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उप जिला कलक्टर ने परखी शिक्षण व्यवस्थाएं

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 14, 2026

Rajasthan

खानवास विद्यालय में पौधरोपण भी किया

खानवास (लवाण)। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानवास का उप जिला कलक्टर रेखा मीना एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामफूल मीना ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पीएम श्री योजना की शैक्षिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर, मिड-डे मील, विज्ञान प्रयोगशाला व व्यावसायिक शिक्षा की व्यवस्थाएं जांचीं।
प्रधानाचार्य नन्दाराम मीना ने योजना की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने विद्यालय में वृक्षारोपण और हरियालो राजस्थान अभियान की सराहना करते हुए पौधारोपण किया। शिक्षकों की दैनिक डायरियां भी जांची गईं। सीबीईओ रामफूल मीना ने नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन और नवीन शिक्षण पद्धतियों से विद्यार्थियों का स्तर सुधारने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप प्रधानाचार्य चौथमल शर्मा, पीएम श्री प्रभारी हरगोविंद मीणा सहित कृष्णा मीणा, मोनिका मीणा, नूतन मीणा, स्वाति शेखु, अजय कुमार वर्मा, द्वारका प्रसाद गौतम, सुरेश चंद मीणा, कैलाश चंद शर्मा, देवनारायण मीणा, कमलेश मीणा, देशराज कसाना, नीलू वर्मा, गिरिराज प्रसाद शर्मा, राम अवतार मीणा, शेर सिंह गुर्जर, सोनाली शर्मा, रोहित जांगिड़ एवं वेद प्रकाश सैनी सहित स्टाफ मौजूद रहा।

फोटो कैप्शन: लवाण। खानवास पीएम श्री विद्यालय में निरीक्षण करते उप जिला कलक्टर एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी।