14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए किया प्रेरित

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 14, 2026

Rajasthan

गांधीधाम. नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), कंडला-गांधीधाम की छह माही समीक्षा बैठक कंडला िस्थत दीनदयाल पत्तन प्राधिकरण के प्रशासनिक कार्यालय में आयोजित हुई।
दीनदयाल पत्तन प्राधिकरण एवं नराकास कंडला-गांधीधाम के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने अध्यक्षता की। उन्होंने सभी सदस्य कार्यालयों को राजभाषा हिंदी के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
राजभाषा विभाग द्वारा नराकास कंडला-गांधीधाम को प्रदान किए जाने वाले नराकास प्रोत्साहन सम्मान के संबंध में जानकारी दी गई। वर्ष 2025-26 के लिए उत्कृष्ट राजभाषा कार्य हेतु सदस्य कार्यालयों को राजभाषा शील्ड प्रदान की गई।
हिंदी के प्रभावी एवं सहज प्रयोग को बढ़ावा देने और राजभाषा कार्यान्वयन को उरोत्तर गति देने के लिए बैठक में विचार-विमर्श हुआ। बैठक में 43 सदस्य कार्यालयों से लगभग 70 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
............
कैप्शन - नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), कंडला-गांधीधाम की समीक्षा बैठक में प्रतिभागी।