
Aaj Ka Ank Jyotish 26 March 2021 Aaj Ka Ank Rashifal 26 March 2021
जयपुर. अंक ज्योतिष में मूलांक देखा जाता है. न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा के अनुसार जन्म तिथि का योग मूलांक होता है। उदाहरणार्थ किसी की जन्म तिथि 23 मार्च हो तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 है। अर्थात उनका मूलांक 5 होगा। जबकि जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। किसी का जन्म 17—10—1969 को हुआ तो उनके सभी अंकों के योग यानि 1+7+1+0+1+9+6+9=34=7 होगा. अर्थात उनका भाग्यांक 7 होगा।
आज 26 मार्च 2021 है यानि आज का संयुक्त अंक 26 है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि यह एकल अंक 08 के समान परिणाम प्रदान करेगा। आज का भाग्यांक 07 है। आज अंक 03, 07 व 08 वालों की हर इच्छा पूरी हो सकती है। हालांकि इसके लिए कठोर संघर्ष भी करना होगा।
मूलांक- 1
आज आर्थिक स्थिति ठीक—ठाक रहेगी. जॉब- व्यवसाय में मूलांक 06 के व्यक्ति से सफलता है। जॉब में जन्मांक 08 के उच्चाधिकारियों से लाभ के संकेत हैं। बीपी के रोगी स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ अंक-- 03 व 09
शुभ रंग-आसमानी
मूलांक 2
आज मुश्किलें कुछ कम होंगी। कार्यक्षेत्र में अनुभवी व वरिष्ठ व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिये परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।
शुभ अंक -02
शुभ रंग – क्रीम
मूलांक 3
आर्थिक स्थिति अच्छी करने के लिए प्रयास की जरूरत है. भाग्यांक 06 के सहयोग से जॉब में प्रोमोशन मिल सकता है। व्यवसाय में आज का दिन सफलता देगा। हेल्थ के प्रति सचेत बने रहें।
शुभ अंक-01 व 03
शुभ रंग-सफेद
मूलांक 4
जॉब में उत्तरदायित्व परिवर्तन की संभावना है। व्यवसाय में अंकों के शुभ प्रभाव के कारण आशान्वित रहेंगे।
शुगर के मरीज सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति उत्त्म रहेगी.
शुभ अंक-05 व 08
शुभ रंग- आसमानी
मूलांक 5- जॉब में मूलांक 02 व अंक 09 के उच्चाधिकारियों से सफलता मिलेगी। रुके धन की प्राप्ति से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में खासे लाभ से आर्थिक स्थिति ठीक होगी. कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक- 05 व 06
शुभ रंग-नीला
मूलांक 6
जॉब में अंक 06 का सपोर्ट नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में अंक 05 लकी साबित हो सकता है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. स्वास्थ्य सुख बना रहेगा पर शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-04 व 05
शुभ रंग-हरा
मूलांक 7-
जॉब में अंक 05 व 09 जन्मांक के व्यक्ति से उन्नति है। व्यवसाय में पुराने निवेश से मिलनेवाले लाभ से खुश रहेंगे। आर्थिक व स्वास्थ्य सुख सामान्य है. आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक-03 व 06
शुभ रंग-लाल
मूलांक 8-
जॉब में उद्देश्य की प्राप्ति संभव है। किसी नए काम का दायित्व मिल सकता है. व्यवसाय में नए चैलेंज को स्वीकार करें। स्किन रोग से परेशान हो सकते हैं।
शुभ अंक-03 व 07
शुभ रंग-पीला
मूलांक 9-
आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. जॉब- व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब में अंक 06 के सहयोग से प्रगति की सम्भावना रहेगी। आज स्वास्थ्य बेहतर बना रहना चाहिए।
शुभ अंक-02 व 05
शुभ रंग-लाल
Published on:
26 Mar 2021 07:25 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
