जयपुर

Financial Horoscope Today 10 February 2021 आईटी से संबंधित जॉबवालों की तरक्की तय, इन राशियों को होगा लाभ

career horoscope 10 February 2021 Arthik Rashifal 10 February 2021 Money Financial Horoscope Today 10 February 2021 Money Horoscope Arthik Rashifal Today 10 February 2021 money horoscope in hindi career horoscope आर्थिक राशिफल

2 min read
Feb 10, 2021
Aaj Ka Arthik Rashifal 10 February 2021 Money Career Horoscope 10 Feb

जयपुर. 10 फरवरी 2021 यानि बुधवार का दिन आईटी से संबंधित जॉबवालों की तरक्की लेकर आया है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि आज सिंह, मिथुन, कन्या, तुला राशिवालों को इसका खासतौर पर लाभ मिल सकता है. आज मकर राशि में सूर्य, चंद्र, बुध, गुरु, शुक्र और शनि के रहने से बड़ा योग बन रहा है। यह योग बाजार में चहलपहल बढ़ाने वाला भी हो सकता है।

मेष
आज कारोबार में आपकी इनकम बढ़ेगी लेकिन खर्च भी ज्यादा करना पड़ेगा। शेयर में निवेश के लिए दिन अच्छा साबित होगा। सोना चांदी की कीमत कम होने से आप लाभ की स्थिति में होंगे। नौकरी में सहकर्मियों से कुछ समस्या हो सकती है।

वृषभ
बिजनेस में काम पर फोकस रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज नौकरी में कार्यक्षमता बढ़ेगी जिसका त्वरित लाभ भी मिलेगा। आईटी से संबंधित जॉबवालों की तरक्की तय है. बिजनेस पार्टनर के साथ कोई नई योजना बन सकती है।

मिथुन
व्यापार-व्यवसाय में आज जोखिम भरे निवेशों से दूर रहें. गणेश पूजन से लाभ मिलेगा। नौकरी में सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। आज आपकी किसी बिजनेस आइकन से मुलाकात होगी। बिजनेस पार्टनर पर भरोसा लाभ दे सकता है।

कर्क
आज आप अपना कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। नौकरी में यह समय आपके लिए अच्छा है। खाद्य पदार्थाें के व्यवसाय में लाभ बना रहेगा। पुराने शेयर्स के दाम ज्यादा होने से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह
आज कारोबार में व्यवहार पर खास ध्यान रखें विवाद न करें। नौकरी में आज वाणी संयमित रखें। रिटेल में आज आपसे कस्टमर्स कुछ ज्यादा लाभ की उम्मीद रख सकते हैं। शेयर की खरीदी में लाभ की स्थिति बनी रहेगी।

कन्या
कारोबार में किस्मत पूरा साथ देते हुए उन्नति के रास्ते खोलेगी। नौकरी के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मार्केेटिंग या कमीशन के काम के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर से जरूरी बातें साझा करेंगे। पार्टनर की राय आज आपके लिये लाभप्रद साबित हो सकती है।

तुला
बिजनेस में पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। नौकरी में आज काम पूरे करने में आपको अधिक समय लग सकता है। आज आपको किसी उच्चाधिकारी से मुलाकात का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक
कारोबार के लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में आज काम के बोझ की स्थिति बनेगी। आज आप किसी खाद कंपनी में निवेश सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ कहीं की व्यवसायिक यात्रा लाभप्रद हो सकती है।

धनु
आज कारोबार में लाभ होने के मजबूत योग बने हैं, इसका लाभ उठाएं। नौकरी में आज का दिन अच्छा रह सकता है। शेयर में निवेश के लिहाज से दिन अच्छा है। जीवनसाथी के लिए कोई बीमा पालिसी आदि ले सकते हैं।

मकर
आज कारोबार अच्छा रहेगा पर नौकरी में धैर्य से काम लेना होगा। किसी सहकर्मी के साथ विवाद होने की आशंका है। उच्चाधिकारी या व्यवसायी के साथ सुखद संबंध बनेंगे। खेती किसानी से संबंधित काम के लिए भी दिन अच्छा है। आय में सुधार होगा।

कुंभ
कोई नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में विरोधियोें के प्रति आज सावधान रहें। नौकरी में भी आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

मीन
कारोबार में आज खासा फायदा मिलेगा। आज नौकरी में काम पर ध्यान दें सहकर्मियों और अधिकारियों से बात करने में सावधानी बरतें। बिजनेस पार्टनर के निवेश से व्यवसायिक जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। पार्टनर के सहयोग से महत्वपूर्ण बदलाव होगा.

Published on:
10 Feb 2021 08:15 am
Also Read
View All

अगली खबर