20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 13 May :जानिए क्या कहता आज आपका भाग्य, बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

7 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

May 12, 2023

rashifal.png

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 4 और भाग्यंक 7 है। इसके मायने यह है की आज के दिन में विचार शक्ति योजनाओं का पुनर्निरीक्षण पर गहन चिंतन होगा। नए लोगों से मुलाकात उल्लास और आनंद के लिए समय निकालने की प्रबल इच्छा रहेगी। आज का दिन बड़ा विशेष दिखाई दे रहा है यह संभावना है कि अपने लिए हुए निर्णय में ही विश्वासी कमी का अनुभव करें और उन्हीं निर्णय व योजनाओं को एक बार फिर से विचार करने के लिए गुरुजनों या अपने मित्र लोगों के पास जाएं। आज का दिन आसपास के लोगों के साथ किसी खास आयोजन या उत्सव का हिस्सा होते हुए आनंद से बिताने के प्रस्ताव भी आपके पास हो सकते हैं। निराशा में डूबे हुए मन को उत्साह और फिर से ऊर्जावान करने के लिए ऐसे किसी मौके को हाथ से ना जाने दें। आज का दिन उन लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है जो तकनीकी दक्षता या किसी अन्वेषण जैसे कार्यों में लंबे समय से लगे हुए हैं। आज उन्हें सफलता मिलने के विशेष योग बन रहे हैं।

टैरो कार्ड में आज का कार्ड द हैंगमैन के साथ टू ऑफ कप् स है। इसके मायने हैं कि आज के दिन में बहुत सारी चीजों को लेकर थोड़ा सस्पेंस बना रहेगा हो सकता है। हाथ आए अवसर को भी दूसरों के लिए सैक्रिफाइस करना पड़े और योजनाओं को बदलकर या पुनर्विचार के साथ अपनी पसंद की चीज या अवसर को ना चाहते हुए भी मौन रुप से जाते हुए देखना पड़े। लेकिन साथ में भावनात्मक मुद्दों पर टू ऑफ कप का कार्ड प्रेम में नए अवसरों और साथी के साथ जुड़ाव के संकेत भी दे रहा है। आज का दिन पुरानी चीजों के जाने और नए के आने के संभावनाओं के साथ जुड़ा हुआ है।


वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)

सनसाइन के अनुसार आज का दिन थोड़ी निराशा के साथ कार्यों में ऊर्जा की कमी रहेगी। खोजपूर्ण विचारवृत्ति साथियों पर पूरा भरोसा न जताते हुए उच्चाधिकारियों से तनावपूर्ण बातचीत किसी खास फाइल पत्रावली या दस्तावेज को खोजते हुए और उसके नाम मिलने पर तनावपूर्ण स्थिति के साथ आज का दिन गुजर सकता है। किसी भी स्थिति में कानूनी रूप से जो ठीक नहीं है ऐसे कार्यों से बचने का पूरा प्रयास करें। निराशा या दबाव में कोई गलत काम न कर बैठें। कठिन परिस्थिति में मित्रों और पारिवारिक लोगों पर भरोसा कर अपने मन की बात साझा करने का प्रयास करें।


मूनसाइन के अनुसार आज का दिन भावनात्मक तौर पर बहुत सकारात्मक ऊर्जा लिए हुए हैं। कार्यों में जहां निराशा या संशय की स्थिति रहेगी। लेकिन इमोशनल इश्यूज पर साथी पूरी सकारात्मकता के साथ एक अच्छा समय गुजारने और 7 को यादगार बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध दिखाइए दे सकते हैं। जिन्हें संबंधों को स्थायित्व की ओर ले कर जाना हो इस मौके का लाभ उठाते हुए बातचीत को आगे बढ़ाना चाहिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है।

कैसा रहेगा आपका साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल

स्वास्थ्य के लिए आने वाला सप्ताह कई तरह के अलग-अलग प्रभाव लिए हुए हैं। वे लोग जो निरंतर अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत हैं और संयमित आहार व्यायाम और अच्छी नींद ले रहे हैं उनको थोड़ी कम परेशानी होगी। लेकिन जो लोग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं उन्हें आगामी सप्ताह में स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंताएं रह सकती हैं। सप्ताह के प्रथम 2 दिन बदलते हुए मौसम के दौरान थोड़ी भी लापरवाही करने पर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। सप्ताह का मध्य मौसम परिवर्तन के कारण पूर्व में जिन्हें स्वास्थ्य की समस्या है उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। सप्ताह के अंत में भावनात्मक रूप से तनाव में रहने वाले वृद्ध और बच्चों को विशेष देखभाल की आवश्यकता रहेगी।

आपका सवाल

प्रश्न: रविवार को तुलसी क्यों नहीं तोड़ी जाती?

उत्तर: तुलसी का पौधा सनातन संस्कृति में बहुत उच्च स्थान रखता है। इसलिए तुलसी के पौधा लगाने इसकी पत्तियां तोड़ने इस को जल चढ़ाने इन सभी के कुछ नियम है इसमें सबसे प्रमुख नियम है तुलसी की पत्तियों को रविवार को नहीं तोड़ा जाता। क्योंकि रविवार के दिन ऐसा माना जाता है कि तुलसी विष्णु भगवान की ध्यान और पूजा में संलग्न रहती है। उस समय तुलसी का पत्ता तोड़ना या उन्हें रविवार को जल चढ़ाने से उनकी एकाग्रता भंग होती है और उनका उपवास टूट जाता है इसलिए रविवार को ने जल चढ़ाया जाता है और न तुलसी की पत्तियां तोड़ी जाती हैं।

आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ

मेष- अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव है। कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ- आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। आज के दिन किसी सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन- सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय - समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें।

कर्क- दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलनें की पूरी सम्भावना है, सतर्क रहें। व्यय वृद्धि सम्भव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

सिंह- अपने रहन — सहन के अलावा व्यवहार में भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज है। अटका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।

कन्या- परिजन का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को आज गति मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण बहुत आवश्यक है।

तुला- अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी।

वृश्चिक -किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। दुकान और मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजन से विवाद करने से बचें। नए दोस्त बनेेगे। असहाय लोगों की मदद करेें। उन्नती होगी।

धनु- समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

मकर- परिवार के आयोजनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफैमी के कारण विवाद सम्भव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म में दें।

कुम्भ- कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें।दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मीन- दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिवार जनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जाकर सिंदूर और ध्वज अर्पण करें। विजय होगी।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: सव्वाल-22
अयन: उत्तरायण
ऋ तु: ग्रीष्म
मास: ज्येष्ठ
पक्ष: कृष्ण

शुभ मुहूर्त: धनिष्ठा नक्षत्र में विवाह (कात्यायनोक्त), गृह-प्रवेश, देव-प्रतिष्ठा, सगाई तथा गृहारम्भ अ.आ. में (तिथि त्याज्य) आदि के शुभ मुहूर्त हैं। अष्टमी जया संज्ञक तिथि प्रात: 6-51 बजे तक, तदुपरान्त अन्तरात्रि 4-43 बजे तक नवमी रिक्ता संज्ञक तिथि है। इसके बाद दशमी पूर्णा संज्ञक तिथि है। इस प्रकार आज नवमी तिथि का क्षय हुआ है। नवमी तिथि में शुभ व मांगलिक कार्य शुभ नहीं हैं, पर किसी शुभकार्यारम्भ के समय लग्न में केन्द्र या त्रिकोण स्थान में कोई शुभ ग्रह स्थित हो तो रिक्ता तिथि का दोष परिहृत हो जाता है।

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज प्रात: 7-24 बजे से प्रात: 9-04 बजे तक शुभ तथा दोपहर 12-23 बजे से सायं 5-22 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-56 बजे से दोपहर 12-50 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।

दिशाशूल: शनिवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति में अनुसार आज पश्चिम दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।

राहुकाल: प्रात: 9-00 बजे से प्रात: 10-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

चंद्रमा: चंद्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि कुम्भ रात्रि में है।

नक्षत्र: धनिष्ठा ‘‘चर व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र दोपहर 11-35 बजे तक तदुपरान्त शतभिषा ‘‘चर व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। धनिष्ठा नक्षत्र में मुण्डन, जनेऊ, देव-प्रतिष्ठा, गृहारम्भ, प्रवेश व विवाह आदि विषयक कार्य शुभ गए हैं।

योग: ब्रह्म नामक नैसर्गिक शुभ योग प्रात: 9-22 बजे तक तदन्तर ऐन्द्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग है।

करण: कौलव नामकरण प्रात: 6-51 बजे तक तदुपरान्त तैतिल व गरादि करण क्रमश: है।

व्रतोत्सव: आज मेला चनानी माता, दादूदयाल पुण्य दिवस, पंचक सम्पूर्ण दिवारात्रि व त्रिलोक नाथ अष्टमी (बं.) है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (गु, गे, गो, सा, सी, सू) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि कुम्भ है। कुम्भ राशि के स्वामी शनि देव हैं। इनका जन्म ताम्रपद से है। सामान्यत: ये जातक धनी, नेकनाम साहसी, राग विद्या में रुचि रखने वाले, सभी से प्रेम सम्बन्ध रखने वाले, बुद्धिमान, धर्मपरायण, माननीय पर वासनासक्त भी होते हैं। इनका भाग्योदय लगभग 28 वर्ष के उपरान्त ही होते हुए देख गया है। कुम्भ राशि वाले जातकों को कुछ घरेलू समस्याएं रहेगी। विवादादि से बचकर चलें। आय कम और व्यय अधिक करना पड़ेगा।