
,,
आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 6 और भाग्यांक 2 है। इसके मायने यह है कि आज के दिन में कला साहित्य और अन्वेषण के क्षेत्र में कार्य करें लोगों को धन सम्मान और सफलता की प्राप्ति होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही आज अगर कोई उनका मुख्य इवेंट है तो वह भी बेहतर रहने की संभावना है। अत्यधिक भावुकता और नकारात्मकता से बचना होगा प्रकृति ने साथ दिया तो कुछ चीजें अभूतपूर्व भी हो सकती हैं। मूलांक 1,2, 4, 5, 6, 7 और 9 वालों के लिए बेहतर दिन हो सकता है।
वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
सनसाइन के अनुसार आज का दिन उन सभी कार्यों के लिए बेहतर है जिनमें विभिन्न लोगों के कूटनीतिक और छिपे हुए हित निहित है। अपने कार्यों को करते हुए दूसरों पर दृष्टि बनाए रखना न केवल अपनी सुरक्षा के लिए बल्कि जनहित में भी आवश्यक रहेगा।
मूनसाइन के अनुसार आज का दिन प्रेम और आनंद के लिए विशेष बेहतर दिन सिद्ध हो सकता है। केवल सावधानी यह बरतनी है की साथी के दिए हुए प्रोग्राम को संशोधित करने का प्रयास ना करें। एक दूसरे की भावना का सम्मान करते हुए अगर आज का दिन बिताया तो आज का दिन अविस्मरणीय हो सकता है। प्रकृति और प्रयास दोनों का एक साथ आना आवश्यक है।
कैसा रहेगा साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिए लिहाज से आने वाला सप्ताह बहुत संभल कर चलने का रहेगा इन्हें भी स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी समस्याएं रहती हैं उन्हें बहुत संभल कर चलने की आवश्यकता रहेगी सप्ताह का प्रथम भाग छोटी-छोटी समस्याओं के पुणे उभरने का रह सकता है सप्ताह के मध्य भाग में यात्रा या अनियमित दिनचर्या स्वास्थ्य के लिए समस्याएं खड़ी कर सकती है सप्ताह के अंतिम भाग में लोगों का सानिध्य मिल सकता है जो बेहतर स्वास्थ्य के लिए नए कार्यक्रमों या व्यवस्था से जोड़ सकें
आपका सवाल
प्रश्न: घर में कुत्ते को पालना शुभ है या नहीं?
उत्तर: यह बहुत ही प्रासंगिक विषय है की घर में डॉग्स पाले जाएं या नहीं। सनातन संस्कृति के अनुसार डॉग्स घर की देहरी के बाहर रखे जा सकते हैं लेकिन घर के अंदर पालतू जानवरों को रखना न केवल वास्तु के अनुसार बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी विचारणीय बात है। घर के बाहर आंगन में अगर हम डॉग्स पालते हैं तो यह विभिन्न प्रकार के क्रूर ग्रहों से राहत देने वाला कार्य हो सकता है। जैसे राहु और शनि के प्रभाव को कम करने के लिए कई विद्वान डॉग्स पालने की सलाह देते हैं लेकिन इन डॉग्स को घर के अंदर लेकर जाना उचित नहीं है यह फायदे की जगह है नुकसान दे सकता है।
आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ
मेष:- पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। अपने ही आपको परिवार से दूर करना चाहते हैं। मेहमानों का आगमान आज हो सकता है। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें। लाभ होगा।
वृषभ:- नए अनुबंध आज हो सकते हैं। जो भूमि आपने खरीदी है वो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों का लेन देन आज संभल कर करें। समय श्रेष्ठ है।
मिथुन:- अभी नहीं तो कभी नहीं। आप कब आपने कार्य के प्रति गंभीर होगे। समय रहते सम्भल जाएं। माता के स्वास्थ में लाभ होगा। आज पेट स्म्भंधित कोई तकलीफ हो सकती है।
कर्क:- सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सोदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से सम्बन्धों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।
सिंह:- दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है। आपके भरोसेमंद लोग ही आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा हो सकती है।
कन्या:- मन अनुरूप कार्य न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।
तुला:- कार्य स्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकले आ सकती है। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें। संतान की शिक्षा सम्बन्धी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।
वृश्चिक:- आपके अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज सम्बन्धी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार है, संभल कर रहें। योजनाएं अधूरी रहेगी।
धनु:- मनोरंजन का वक्त नहीं है अपना ध्यान अपने करियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव।
मकर:- आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होगा। सोने चाँदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।
कुम्भ:- लेन — देन में सतर्क रहें। आज कोई आप के साथ विश्वासघात कर सकता है। रुके कार्यो में गति आएगी।दुकान भवन की मरम्मत में धन खर्च होगा। कपड़े के व्यापरी भारी लाभ कमा सकते हैं।
मीन:- धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि आप को उन्नति प्रदान करेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1444
मु. मास: जिलहिज-26
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: प्र.श्रावण (शुद्ध)
पक्ष: कृष्ण
शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज मृगशिर नक्षत्र में गृहप्रवेश, विपणि व्यापारारम्भ और मुंडन आदि के यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त है। त्रयोदशी जया संज्ञक तिथि रात्रि 8-33 बजे तक, तदन्तर चतुर्दशी रिक्ता संज्ञक तिथि है। त्रयोदशी तिथि में जनेऊ को छोडक़र सभी शुभ कार्य, विवाह, यात्रा, प्रवेश, व्यापार-व्यवसाय आदि विषयक कार्य करने चाहिए। पर कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी में चंद्र स्थिति क्षीण होती है। चतुर्दशी तिथि में शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित है।
श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज प्रात: 7-28 बजे से प्रात: 9-09 बजे तक शुभ तथा दोपहर 12-33 बजे से सायं 5-37 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-05 बजे से दोपहर 12-59 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है जो आवश्यक शुभ कार्यारम्भ के लिए अत्त्युत्तम हैं।
दिशाशूल: शनिवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार आज दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा लाभदायक और शुभप्रद है।
राहुकाल: प्रात: 9-00 बजे से प्रात: 10-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभ कार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
चंद्रमा: चन्द्रमा पूर्वाह्न 11-22 बजे तक वृष राशि में इसके बाद मिथुन राशि में रहेगा।
नक्षत्र: मृगशिर "मृदु व तिर्ङ्यंमुख" संज्ञक नक्षत्र रात्रि 12-23 बजे तक है इसके बाद आद्र्रा "तीक्ष्ण व ऊध्र्वमुख" संज्ञक नक्षत्र है। मृगशिर नक्षत्र में यथाआवश्यक विवाह, यात्रा, देवप्रतिष्ठा, वास्तु (घर) और कृषि व्यापार सम्बन्धी कार्य शुभ कहे गए हैं।
योग: वृद्धि नामक नैसर्गिक शुभ योग प्रात: 8-21 बजे तक, तदन्तर ध्रुव नामक नैसर्गिक शुभ योग है।
करण: गर नामकरण प्रात: 7-55 बजे तक, तदन्तर वणिज नामकरण 8-33 बजे तक इसके बाद भद्रा प्रारम्भ हो जायेगी।
व्रतोत्सव : आज शनि प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि है।
आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (वो, क, कि, कू) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। पूर्वाह्न 11-22 बजे तक जन्मे जातकों की जन्मराशि वृष व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्मराशि मिथुन है। वृष राशि के स्वामी शुक्र तथा मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। रात्रि 12-23 बजे तक जन्मे जातकों का जन्म स्वर्णपाद से व इसके बाद जन्मे जातकों का जन्म रजतपाद से है। सामान्यत: ये जातक शोख तबीयत वाले, धन, संतान व मित्रों से युक्त होते हैं। इनका भाग्योदय 28 वर्ष की आयु के बाद ही होता है। वृष राशि वाले जातकों को निर्वाह योग्य अर्थ लाभ होगा। व्ययाधिक्यता के कारण चिंता रहेगी।
Published on:
14 Jul 2023 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
