
,,,,
आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज
अंक ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक 1 और भाग्यांक 9 है। आज के दिन में एकाग्रता समर्पण विश्वास और परहित से जुड़े कार्यों के लिए पर्याप्त ऊर्जा मौजूद रहेगी। अपने स्वार्थ को छोड़कर दूसरों के लिए भी मन में करुणा का भाव रह सकता है। इसके साथ में उन सभी लोगों को जो किसी भी प्रकार की भावनात्मक समस्या में है। गहरा अवसाद या अति उत्साह की प्रेरणा से ऐसे कार्य करने का मन हो सकता है जो सामान्य स्थिति में नहीं किया जा सकते या नहीं किए जाने चाहिए। आज का दिन बहुत संतुलित तरीके से बिताने की आवश्यकता रहेगी। मूलांक 1,2,3,5,7 और 9 वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने की संभावना है।
टैरोकार्ड के अनुसार आज का कार्ड सेवन ऑफ वें ड्स के साथ द टेंपरेंस है। इसके मायने यह है कि आज के दिन में अपनी मानसिक शक्तियों और अपनी व्यवस्थाओं को एकाग्र करते हुए किसी खास लक्ष्य को पाने के लिए समुचित योजना बनाते हुए अपने मित्रों साथियों और सहयोगियों को एक सूत्र में पिरो ते हुए संपूर्ण व्यवस्थाओं का केंद्रीय करण करके लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना होगा।
वैदिक ज्योतिष (सनसाइन — मूनसाइन)
सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्यस्थल पर बेहद थका देने वाला रहने की संभावना है। आंतरिक विचारों के बोझ के साथ-साथ आपसी साथी कर्मियों की समस्याएं और अपने कार्य की जिम्मेदारी यह सभी आज के दिन में विशेष रूप से दबाव बनाकर रख सकते हैं। उच्च अधिकारी भी असमंजस की स्थिति और सही दिशा निर्देश न होने के कारण ऐसे कार्यों की ओर प्रति हो सकते हैं, जो उन्हें फिर से करने पड़े। आज का दिन बड़ी सावधानी पूर्वक निकालने की आवश्यकता है।
मूनसाइन के अनुसार आज का दिन भावनात्मक विषयों के लिए बहुत संवेदनशील रहने की संभावना रहेगी। यथासंभव आज भावनात्मक मुलाकातें वार्तालाप या कमिटमेंट करने से बच्चे आज वे सभी लोग जो भावनात्मक रिश्तों में पहले से हैं या जो किसी प्रकार के ऐसे दौर से गुजर रहे हैं। जिसमें साथी से निकटता चाहते हैं उन्हें कुछ दिनों के लिए और कम से कम आज के लिए तो इस प्रकार की स्थिति जिसमें किसी भी प्रकार का भावनात्मक जुड़ाव हो उसे ताला जाना चाहिए।
कैसा रहेगा साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिए आने वाला सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण इसलिए है की जहां एक और मानसिक रूप से एग्रेसिव या डिप्रेस्ड लोगों को अपनी अपनी तरह का तनाव होने की आशंका रहेगी। वही पुरानी रोगों के उभरते और उनसे जुड़ी समस्याओं को संभालने के लिए भी उचित देखभाल की आवश्यकता रहेगी। वे सभी लोग जो संक्रमण के बहुत निकट कार्य कर रहे हैं उन्हें विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सप्ताह का मध्य भाग थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। सप्ताह के अंत में स्थितियां को संभालने के लिए विशेष प्रयत्न करने होंगे।
आपका सवाल
प्रश्न: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को घर के बाहर निकलना चाहिए या नहीं? — कोकिला बिंवाल
उत्तर: चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान सनातन संस्कृति में ऐसा माना जाता है की उन्हें ग्रहण को नहीं देखना चाहिए। जब चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण हो रहा होता है उसे समय रेडिएशन का लेवल थोड़ा हाई रहता है। किसी भी प्रकार के ऐसे एरिया से जिसमें विद्युत चुंबकीय तरंगे बढ़ी हुई मात्रा में होती हैं या किसी प्रकार का रेडिएशन बढ़ावा होता है। उस एरिया में एक गर्भवती महिला को नहीं जाना चाहिए।
ज्यो. पं चंदन श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता
मेष : आर्थिक परेशानी का सामना करना होगा। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। मौके का लाभ उठा सकेंगे।
वृषभ: विदेश जाने के योग है। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा।
मिथुन: राजकार्य में लाभ मिल सकता है। मधुर संबंध बनेंगे, जो लाभदायी रहेंगे। जरूरत से ज्यादा संग्रह न करें।
कर्क: संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या हल होगी। आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें।
सिंह: नयी साझेदारी से लाभ सम्भव है। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी।
कन्या: मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है। व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक समय। कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग होंगे।
तुला: विवाह योग्य जातको के लिए समय शुभ है। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा।
वृश्चिक : आजीविका में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए।
धनु: जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। भाइयों से खटपट हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से फल मिलेंगे।
मकर: राजनीति में संभल कर निर्णय लें। आप की एक गलती कॅरियर खत्म कर देगी। नए कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुम्भ: दिन उत्तम रहेगा। मनोनुकूल भोजन की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्योदय से लाभ के अवसर मिलेंगे।
मीन: दिन खुशनुमा रहेगा। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा।
ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1445
मु.मास: रवि-उलसानि- 12
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: हेमन्त
मास: आश्विन
पक्ष: शुक्ल
श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज प्रात: 08-01 बजे से प्रात: 09-24 बजे तक शुभ तथा दोपहर 12-11 बजे से सायं 04-10 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-48 बजे से दोपहर 12-33 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
शुभ तिथि: पूर्णिमा शुभ तिथि रात्रि 01-54 बजे तक तदुपरान्त कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा प्रारम्भ हो जायेगी। पूर्णिमा तिथि में समस्त शुभ व मांगलिक कार्य, प्रतिष्ठा व यज्ञ कर्म आदि कार्य सिद्ध होते हंै। आज चन्द्र ग्रहण है। ग्रहण प्रा. रात्रि 01-05 बजे से, ग्रहण मध्य रात्रि 01-44 बजे तथा समाप्ति रात्रि 02-23 बजे पर। पर्व काल 1 घंटा 18 मिनट का है। ग्रहण सूतक सायं 04-05 बजे से प्रारम्भ।
नक्षत्र: रेवती ‘‘मृदु व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र प्रात: 07-31 बजे तक, तदुपरान्त अश्विनी ‘‘क्षिप्र व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। रेवती व अश्विनी गण्डान्त मूल संज्ञक नक्षत्र भी है। रेवती नक्षत्र में विवाह वास्तु व अन्य उत्सवादि तथा अश्विनी में यात्रा, विद्या, कला व विपणि आदि विषयक कार्य करने योग्य हैं, पर आज चन्द्र ग्रहण के सूतक में शुभ कार्य वर्जित है।
योग: वज्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग रात्रि 10-52 बजे तक, तदुपरान्त सिद्धि नामक नैसर्गिक शुभ योग है। वज्र योग की प्रथम तीन घटी शुभकार्यों में वर्जित हैं।
विशिष्ट योग : रवियोग नामक दोष समूह नाशक शक्तिशाली शुभ योग प्रात: 07-31 बजे तक है।
करण : भद्रा संज्ञक विष्टि नामकरण अपराह्न 03-06 बजे तक, तदन्तर बव-बालवादि करण हैं।
व्रतोत्सव: आज सत्य पूर्णिमा व्रत, शरद् पूर्णिमा, कार्तिक स्नान प्रा. कोजागरी व्रत, वाल्मीकि जयन्ती, जैन ओली पूर्ण, मेला सालासर बालाजी, मेला शरद् पन्द्रह दिन का प्रा. धौलपुर (राज.), कुबेर व लक्ष्मी पूजा (बं.) पंचक 07-31 बजे तक खण्ड ग्रास चन्द्र ग्रहण (भारत में दृश्य) गण्डमूल अन्तरात 05-54 बजे तक।
चंद्रमा: चंद्रमा मीन राशि में प्रात: 07-31 बजे तक, तदन्तर मेष राशि में होगा।
शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज गृहारम्भ का अ.आ.में (भद्रा दोष युक्त) व गृह-प्रवेश का अतिआवश्कता में (मृत्यु पंचक दोष) रेवती नक्षत्र में तथा विपणि-व्यापारारम्भ के अश्विनी में शुभ मुहूर्त हैं।
दिशाशूल: शनिवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज उत्तर पूर्व दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।
राहुकाल (मध्यममान से): प्रात: 9-00 बजे से प्रात: 10-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासम्भव वर्जित रखना हितकर है।
आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (ची, चू, चे, चो, ला, लि) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। प्रात: 07-31 बजे तक जन्मे जातकों की जन्म राशि मीन व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि मेष है। मीन राशि स्वामी बृहस्पति व मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इनका जन्म स्वर्णपाद से है। सामान्यत: ये जातक प्रतिभाशाली, सर्वगुण सम्पन्न, धनी, बुद्धिमान और जनप्रिय होते हैं। इनका भाग्योदय 22 वर्ष की आयु के बाद होता है। मीन राशि वाले जातकों के कार्यों में व्यवधान ज्यादा रहेगा। मेष राशि वाले जातकों को रोग-ऋण से मुक्ति और मान-सम्मान मिलेगा। अर्थ लाभ भी होगा।
Published on:
27 Oct 2023 06:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
