12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

फिर राजस्थान आएंगे अरविंद केजरीवाल, पार्टी ने बनाया ये प्लान

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर राजस्थान आ रहे हैं। जून महीने में उनका राजस्थान आने का कार्यक्रम तय किया गया है। जयपुर में उनकी बड़ी सभा के साथ गांव और वार्ड में बनने वाले कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाएंगे।

Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Apr 25, 2023

जयपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर राजस्थान आ रहे हैं। जून महीने में उनका राजस्थान आने का कार्यक्रम तय किया गया है। जयपुर में उनकी बड़ी सभा के साथ गांव और वार्ड में बनने वाले कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाएंगे।

पार्टी के संगठन महासचिव और सांसद संदीप पाठक ने कहा कि हमारे यहां वैज्ञानिक तरीके से संगठन का निर्माण होता है। दूसरी पार्टियों में पहचान के आधार पर पद दिया जाता है। मगर हमारे यहां मेहनत के दम पर पद मिलता है।उन्होंने कहा कि पार्टी ने अब तक पूरे प्रदेश में 13 सौ से ज्यादा पदाधिकारी बनाए गए हैं जिनका शपथ ग्रहण हो चुका है। आने वाले कुछ महीनों में संगठन को मजबूती देने का काम किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार का राजस्थान का चुनाव ऐतिहासिक होगा और आम आदमी पार्टी भाजपा और कांग्रेस को टक्कर देगी। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों का एक ही मकसद है कि कैसे सत्ता पाई जाए और उसका सुख भोग आ जाए। मगर हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और अगर जनता का प्यार मिला तो एक अच्छी सरकार देंगे।