4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

आम्र कानन महोत्सव 2025 : आमों के बंगले में विराजे ठाकुरजी, संकीर्तन पर झूमे भक्त… देखें मनमोहक वीडियो

Govind Dev Ji Temple Jaipur : गोविंददेव जी मंदिर में आम्र कानन महोत्सव श्रद्धा, संस्कृति और सौंदर्य का संगम बन गया। पांडाल में युवाओं की भारी भीड़ देखी गई, जो एक सकारात्मक संकेत है कि आज का युवा भी आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित हो रहा है।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Jun 30, 2025

जयपुर। गोविंददेव जी मंदिर में ‘आम्र कानन महोत्सव’ का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा 500 किलो आमों से निर्मित विशेष बंगला, जिसमें ठाकुरजी को सुशोभित किया गया। आम की महक और भक्ति के रंगों से पूरा मंदिर परिसर सराबोर हो उठा। महंत अंजन गोस्वामी के सान्निध्य में महोत्सव की शुरुआत हुई। इस दौरान गौड़ीय सम्प्रदाय के आचार्य पुंडरीक गोस्वामी ने अपने उर्जावान संकीर्तन से भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। निमाय संस्था की संचालिका रेणुका गोस्वामी ने अपने सारगर्भित प्रवचनों से धर्म, संस्कृति और जीवन मूल्यों से जुड़ी प्रेरणादायक जानकारी साझा की। इस दौरान पांडाल में मौजूद युवा विशेष रूप से प्रभावित दिखाई दिए।