
जवाहर नगर थाना पुलिस ने चोरी नकबजनी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके एक साथी संजय पहाड़िया को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जवाहर नगर में वर्ष 2022 में नकबजनी के प्रकरण में वांछित चल रहा था।
थानाप्रभारी महेश चन्द्र गुर्जर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद जावेद उर्फ गंजू (39) पश्चिम विहार वेस्ट दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को जयपुर से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपी मामला दर्ज होने के बाद दिल्ली भाग गया था जहां फरारी काट रहा था। वर्तमान में वह थाना हर्ष विहार दिल्ली से न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा था। आरोपी से अनुसंधान कर नकबजनी की रकम व सामान की रिकवरी करने का प्रयास कर रही है। आरोपी शातिर नकबजन है उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, हत्या के तहत अब तक दस प्रकरण दर्ज है।
यह था मामला
जवाहर नगर निवासी रेनू लखाटी ने 10 मार्च 2022 को रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 6 मार्च को वह घर बंद करके चाबी पड़ोस में रहने वाली याशी लालवानी को देकर गई थी। 10 मार्च को जब वह पुणे से लौटी तो अलमारी से सोने चांदी के जेवर चोरी हो चुके थे। इस मामले में हैड कांस्टेबल रामनिवास, कांस्टेबल अशोक कुमार और मुकेश कुमार की अहम भूमिका रही।
Updated on:
26 Jul 2025 08:02 pm
Published on:
26 Jul 2025 08:02 pm
